फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU KC Tyagi said Constant rise in petrol and diesel price is reason for such election results

जेडीयू का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ऐसे चुनाव नतीजों का कारण

Thu, 31 May 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 31 May 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
JDU KC Tyagi said Constant rise in petrol and diesel price is reason for such election results
केसी त्यागी - फोटो : ANI
10 राज्यों की 14 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कुछ सीटों के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव के नतीजे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के खिलाफ नजर आ रहे हैं। नतीजों पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने चुनाव नतीजों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लोगों का गुस्सा करार दिया है। 
विज्ञापन


केसी त्यागी ने कहा, "पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर देशभर में जबरदस्त गुस्सा है। ईंधन की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी भी ऐसे चुनाव नतीजों का एक कारण है। इसलिए तेल के कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।" 
विज्ञापन

 


बता दें कि बिहार के जोकीहाट सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार शाहनवाज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार को मात दी है। बता दें कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार है।


उपचुनाव में 10 विधानसभा सीटों में छह पर बीजेपी हार गई और एक सीट जीत पाई है। वहीं चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी तीन पर पीछे और एकमात्र पालघर सीट में आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed