फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU appeals to BJP and other parties to not field candidate against Dimple Yadav from Mainpuri

Mainpuri Bypoll 2022: जदयू ने भाजपा समेत अन्य दलों से की अपील, कहा- मैनपुरी सीट पर ना उतारें उम्मीदवार

Fri, 11 Nov 2022 05:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। वहीं पांच दिसंबर को इस सीट पर मतदान होगा।

विज्ञापन
JDU appeals to BJP and other parties to not field candidate against Dimple Yadav from Mainpuri
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने इसका कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। इस बीच, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने का एलान किया है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा समेत सभी अन्य दलों से अपील की है कि वे मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारें। गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। अब उनकी बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं।  

विज्ञापन


जदयू ने की अपील
अपील करते हुए जद (यू) के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  किसानों और मजदूर वर्ग के बड़े नेता थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "हम भाजपा और बसपा सहित सभी दलों से चुनाव नहीं लड़ने और डिंपल यादव का समर्थन करने की अपील करते हैं। यह मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी सीट पर नेताजी का रहा हमेशा दबदबा
मैनपुरी सीट पर नेताजी मुलायम सिंह यादव का हमेशा दबदबा रहा। चार अक्तूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन किया। इसके ठीक बाद उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 में चुनाव लड़ा और जीता। नेताजी ने सैफई को जन्मस्थली तो वहीं मैनपुरी को हमेशा अपनी कर्मस्थली माना। चुनाव के दौरान कई मंचों से उन्होंने ये एलान भी किया। इसीलिए मैनपुरी की जनता हमेशा अपने नेता के साथ रही। मतदाताओं के सहयोग की दमभर ही 1996 से लेकर अब तक सपा मैनपुरी लोकसभा सीट पर काबिज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। वहीं पांच दिसंबर को इस सीट पर मतदान होगा। इसके बाद आठ दिसंबर को नजीते भी आ जाएंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed