IPS Vikas Vaibhav : सरकार भले खिलाफ मगर युवाओं के साथ छोटे सरकार अनंत सिंह बिहारी अस्मिता पर समर्थन में
छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध बाहुबली पूर्व विधायक अनंत र सिंह के ट्वीटर हैंडल से IPS विकास वैभव के पक्ष में ट्वीट ने वायरल होते ही हंगामा खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही पटना समेत राज्यभर में विकास वैभव के समर्थन में युवा सड़क पर दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी विकास वैभव के मामले में सरकार, यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही गालीबाजी की आरोपी DG शोभा अहोटकर की जगह प्रताड़ना की सूचना देने वाले IG विकास वैभव को पहली नजर में गलत करार दिया है, लेकिन छोटे सरकार ने उलटी राह पकड़ ली है। बिहार में छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के ट्वीटर हैंडल से किया ट्वीट इसकी गवाही दे रहा है। इधर पटना समेत पूरे बिहार में युवाओं ने Bihar with Vikas Vaibhav नाम से मुहिम सड़क पर शुरू कर दी है। शुक्रवार को पटना में वीमेंस कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतर रही थीं तो कोतवाली थाने की टीम ने उन्हें भगा दिया, लेकिन अब पूरे बिहार से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
'अमर उजाला' ने बिहारी अस्मिता को बनाया मुहिम
बुधवार की रात IPS विकास वैभव पूरी रात ऊहापोह में जागे थे और इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर यह दर्द जाहिर किया कि उन्हें DG शोभा अहोटकर कैसे बिहारी कहकर अपमानित करती रह रही हैं और अब मां-पत्नी को भी गालियां दे रही हैं। उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन बिहारी अस्मिता पर प्रहार और अफसरशाह की ऐसी करतूत की जानकारी के बाद 'अमर उजाला' ने गुरुवार सुबह 8:46 बजे सबसे पहले यह खबर सामने लाई। फिर कार्यालय अवधि में DG से उनका पक्ष लेने के लिए कार्यालय जाकर भी अपडेट किया। इधर इस खबर के बाद सोशल मीडिया और फिर ऑनलाइन मीडिया होते हुए अगले दिन प्रिंट मीडिया में यह मामला सुर्खियों में आ गया। राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। गुरुवार से रोज शाम सोशल मीडिया पर इसे अभियान के रूप में लोग शेयर कर रहे हैं। 'अमर उजाला' ने गुरुवार को ही शाम में यह जानकारी भी सामने ला दी थी कि विकास वैभव से ऑफिशियल जानकारी सार्वजनिक करने और रिकॉर्ड करने के मामले में शोकॉज कर 24 घंटे में जवाब देने कहा गया था। वह भी तब, जबकि वह एक शादी समारोह के लिए अवकाश पर जा रहे थे। मानसिक शांति के लिए उस अवकाश को दो महीने तक बढ़ाने का आवेदन गृह विभाग को 'छुट्टी नहीं देने' की अनुशंसा के साथ DG ने अग्रसारित कर दिया था। समारोह से शनिवार रात विकास वैभव वापस आ रहे हैं और सोमवार को वह जवाब देंगे। इससे पहले उन्होंने
"मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा ।
क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः ।।"
अर्थात - "एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमण्ड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी ।"#SaturdayThoughts
अनंत सिंह को गिरफ्तार कर विवाद में फंसे थे
पहले अनंत सिंह के समर्थन की बात जानते हैं। अनंत सिंह जेल में हैं, लेकिन उनकी बातें ट्वीटर हैंडल चलाने वाले लाते रहते हैं। अनंत सिंह ने बिहारी अस्मिता के सवाल पर IPS विकास वैभव के पक्ष में जो ट्वीट किया है, वह तेजी से वायरल हो रहा है। यह चौंकाने वाला इसलिए भी है, क्योंकि एक समय तत्कालीन बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मोकामा से बेधड़क गिरफ्तार कर लाने के लिए विकास वैभव सुर्खियों में रहे थे। यह भी माना जाता है कि बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के साथ (फर्स्ट टर्म) जाने पर तत्कालीन राजद विधायक अनंत सिंह के कारण IPS विकास वैभव को परेशान किया जाता था।
DG शोभा अहोटकर द्वारा आईजी विकास वैभव को लेकर अभद्र बयान के खिलाफ भागलपुर के खलीफाबाग चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) कार्यकर्ताओं ने काला रिबन लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक वह अमर्यादित टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर DG अहोटकर माफी नहीं मांगती हैं तो पूरे जिले में प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। अगर लिखित रूप से माफी नहीं मांगी गई तो एबीवीपी के तमाम कार्यकर्ता देशभर में आंदोलन के लिए संगठन मुख्यालय से अपील करेंगे।
जहानाबाद : सरकार अहोटकर का पक्ष लेना बंद करे, वरना आंदोलन
जहानाबाद में NH 110 पर युवाओं के साथ बुजुर्ग भी प्रदर्शन के लिए उतर आए। लोगों ने कहा कि बिहार के सीनियर आईपीएस विकास वैभव पर बिहार की होमगार्ड DG शोभा अहोटकर के साथ किया गया दुर्व्यवहार सभी बिहारियों का अपमान है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार सरकार इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे और अहोटकर के पक्ष में उतरना बंद करे, वरना बिहार के लोग सरकार के खिलाफ भी आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
सीवान : DG को सस्पेंड करो...मांग से गूजती रही सड़कें
ग्राम रक्षा दल-सह-पुलिस मित्र के बैनर तले शनिवार को सीवान की सड़कों पर कई किलोमीटर की यात्रा निकली। यात्रा में शामिल दर्जनों युवक-युवतियों ने 'विकास भैया मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना’, DG को सस्पेंड करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहारी अस्मिता की मुहिम चला रहे आईपीएस विकास वैभव को लेट्स इंस्पायर बिहार की लोकप्रियता के कारण परेशान किया जा रहा है। विकास वैभव संवेदनशील इंसान हैं और पुलिसकर्मी के रूप में बेहद जिम्मेदार भूमिका निभाते रहे हैं, इसलिए राज्य के युवा उनके साथ खड़े हो रहे हैं और सरकार इससे डर रही है।