फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Intermediate student killed after being hit by train in Nalanda; Fatuha Hilsa railway section accident

Bihar News: ट्रेन से कटकर इंटरमीडिएट छात्रा की गई जान; वजह राज्य सरकार के ओडीएफ दावों की हकीकत बता रही

Fri, 08 Dec 2023 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Dec 2023 01:41 PM IST
सार

Fatuha Hilsa Railway Station Accident: नालंदा में गुरुवार की रात ट्रेन से कटकर एक किशोरी की मौत होने का मामला सामने आया है। इस घटना से राज्य सरकार के ओडीएफ दावों की हकीकत की पोल खुल गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Intermediate student killed after being hit by train in Nalanda; Fatuha Hilsa railway section accident
मृतक छात्रा प्रिया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। यह घटना हिलसा-फतुहा रेलखंड के रामभवन हाल्ट के पास घटी। मृतका की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ठिकरोल गांव निवासी अनिल कुमार की बेटी प्रिया कुमारी (16) के रूप में की गई है। वर्तमान में प्रिया अपनी मौसी के यहां एकंगरसराय में रह रही थी।

विज्ञापन


घटना को लेकर किशोरी के परिजनों ने बताया कि प्रिया कुमारी शौच के लिए हिलसा-फतुहा रेलखंड के रामभवन हाल्ट के पास गई थी। तभी मगध एक्सप्रेस के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




मृतका पिछले दो साल से अपनी मौसी के यहां रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। दो भाइयों की वह इकलौती बहन थी। पढ़ाई के लिए वह हिलसा स्थित कोचिंग जाया करती थी। वहीं, मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में परिवार वालों की चीत्कार गूंज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई है। यूडी केस (अप्राकृतिक मौत का मामला) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed