फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Innocent girl dies after being hit by SP's escort vehicle in Saran, police unaware of the case

Bihar: SP के स्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, स्कूल से लौट रही थी घर, पुलिस मामले से अनजान

Tue, 02 May 2023 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 May 2023 06:29 PM IST
सार

मृत बच्ची के पिता मोहम्मद गुड्डू साह ने बताया कि एसपी के स्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से उनकी बच्ची की हालत बिगड़ी है। सदर अस्पताल द्वारा उसे पीएमसीएच रेफर करने के बाद पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बच्ची की मौत हुई है।

विज्ञापन
Innocent girl dies after being hit by SP's escort vehicle in Saran, police unaware of the case
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सारण जिले के एसपी डॉ. गौरव मंगला के स्कॉर्ट वाहन की चपेट में आ जाने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना भेल्दी थाना अंतर्गत तकेया गांव के पास हुई। जहां स्कूल से घर लौट रही मासूम बच्ची की मौत इस सड़क दुर्घटना में हो गई। बच्ची के घायल होने के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही खुर्द गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू साह की बेटी अलीशा (5) बताई गई है। वह तकेया स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया था। बच्ची के पिता मोहम्मद गुड्डू साह ने बताया कि एसपी के स्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से उनकी बच्ची की हालत बिगड़ी है। सदर अस्पताल द्वारा उसे पीएमसीएच रेफर करने के बाद पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि उस दौरान सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों के द्वारा इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची की मौत के बाद शव को वापस लाया गया। जहां छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed