{"_id":"6b007b681a68d6fe74051393","slug":"inmates-attack-police-at-a-juvenile-detention-home-in-jehanabad-three-injured-including-a-sub-inspector-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जहानाबाद के बाल सुधार गृह में कैदियों का पुलिस पर हमला, एसआई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जहानाबाद के बाल सुधार गृह में कैदियों का पुलिस पर हमला, एसआई समेत तीन घायल
Fri, 20 Nov 2026 10:25 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:25 PM IST
सार
बाल सुधार गृह में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दाखिल कराने पहुंची पुलिस टीम पर वहां पहले से मौजूद कैदियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों नए आरोपी भी शामिल हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बाल सुधार गृह में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमा कराने पहुंची पुलिस टीम पर वहां पहले से मौजूद कैदियों ने हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों नए आरोपी भी शामिल हैं। वारदात के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार हमले में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं।
बाल सुधार गृह परिसर की घटना
यह पूरा मामला शकूराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने शकूराबाद थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह में जमा कराने के लिए पहुंची थी। पुलिसकर्मी जैसे ही दोनों गिरफ्तार आरोपियों को लेकर बाल सुधार गृह के अंदर दाखिल हुए, वहां पहले से मौजूद करीब 30 से 35 कैदियों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया। कैदियों ने बिना किसी कारण पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और वे पुलिस दल पर टूट पड़े।
परिसर में मची अफरातफरी व हंगामा
अंदर कैदियों के अचानक हमला करने से बाल सुधार गृह परिसर के भीतर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। उपद्रवी कैदियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ उन दो नए आरोपियों को भी चोटें आईं, जिन्हें पुलिस वहां जमा कराने लाई थी। मारपीट और कैदियों के शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास तैनात अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और उपद्रवी कैदियों से पुलिस टीम का बचाव कराया। इसके बाद घायल सब इंस्पेक्टर और दोनों आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई
हमले की वजह पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल सुधार गृह में रह रहे लड़कों का मन बढ़ा हुआ है। हालांकि, हमला किस बात को लेकर शुरू हुआ और कैदियों ने पुलिस टीम को निशाना क्यों बनाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है ताकि हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और बाल सुधार गृह प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।