फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian couple going to enjoy honeymoon in darjeeling escaped from train update, why bride left groom

Bihar News : दुल्हन लौटी बिहार; बताया- हनीमून पर दार्जिलिंग जाते समय ट्रेन से उतर कैसे पहुंची गुरुग्राम

Sat, 05 Aug 2023 07:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

Husband Wife : हनीमून के लिए निकली दुल्हन वाशरूम जाने के लिए नहीं, जान-बूझ कर ट्रेन से उतर गई थी। किसी के साथ नहीं भागी थी। किशनगंज पहुंचने के बाद उसने भागने की वजह पति से अनबन बताई।

विज्ञापन
Indian couple going to enjoy honeymoon in darjeeling escaped from train update, why bride left groom
काजल ने रेल न्यायालय में अपना बयान दर्ज करवाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न किसी ने अगवा किया था। न कोई बहला-फुसला कर ले गया था। हनीमून के लिए पति के साथ दार्जिलिंग जा रही काजल ने किशनगंज पहुंचकर जो बयान ऑन पेपर दर्ज कराया, वह छोटी-सी अनबन पर बड़े बवाल की पूरी कहानी बताती है। काजल ने शनिवार को कटिहार स्थित रेल न्यायालय में बयान दिया कि नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन में पति से अनबन के बाद वह गुस्से में ट्रेन से उतर गई। किस स्टेशन पर उतरी, यह भी नहीं पता। रात थी। ट्रेन से उतरी और जबतक कुछ फैसला लेती, वह ट्रेन निकल गई। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर यहां-वहां करती रही, लेकिन रात में अनजाने डर से वह एक दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। गुस्से में ही मोबाइल भी कहीं गिर गया। जिस ट्रेन में बैठी थी, वह दिल्ली लेती गई। मोबाइल नहीं होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो सका। किसी तरह गुरुग्राम पहुंच गई। पास में कुछ ही पैसे थे, लेकिन थकावट के कारण कोई आसरा चाहिए था। मकान खोजने लगी तो एक महिला उसे थाने ले गई।

विज्ञापन


डीएलएफ हाउसिंग सोसायटी में मकान ढूंढ़ रही थी काजल
'अमर उजला" की टीम ने अपनी जांच के सबसे पहले बताया था कि काजल का अपहरण तो नहीं हुआ था। होता तो वह अपने मायके-ससुराल से 1000 किमी से ज्यादा दूर इतनी आसानी से घूमकर मकान नहीं खोज रही होती। गुरुग्राम के सेक्टर 24 से सटे नाथूपुर में काजल को किसी ने पुलिस तक पहुंचा दिया। काजल इसी इलाके में डीएलएफ हाउसिंग सोसायटी में वह मकान ढूंढ़ रही थी। गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी (IO) शेरपाल ने बताया कि जब मकान ढूंढ़ने पहुंची तो वहां एक महिला को बताया कि यही नाथूपुर से आयी हूं। महिला को उसकी आवाज से शक हुआ तो वह उसे थाने लेकर चली आयी। यहां शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सिविल लाइंस स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन

1000 किमी दूर मिली थी काजल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता, बड़े चाचा और चचेरे भाई पहुंचे थे गुरुग्राम
पूछताछ के दौरान पता काजल ने अपने परिजनों की जानकारी दी। मायके वालों को खबर दिया गया और इधर, किशनगंज राजकीय रेल पुलिस को भी खबर दी गई। यह जानकारी मुजफ्फरपुर में पति तक भी पहुंचायी गई कि काजल मिल गई है। काजल के पति को पहले शुक्रवार को किशनगंज बुलाया गया, फिर अब शनिवार को कटिहार रेल न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। नाथूपुर पीपी के सब-इंस्पेक्टर त्रिलोक ने बताया कि पिता, बड़े चाचा और दो चचेरे भाई काजल को ले जाने के लिए गुरुग्राम आए थे। उन्हें ही सुपुर्द किया गया। इधर, किशनगंज रेल थानेदार नितेश कुमार ने बताया कि कोर्ट में काजल का बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

AC बॉगी से अचानक गायब हो गई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed