{"_id":"64c60081fbde12d25000fb68","slug":"bihar-news-couple-going-to-darjeeling-by-train-on-honeymoon-bride-disappeared-from-ac-bogie-in-kishanganj-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हनीमून पर दार्जिलिंग जा रहे थे दंपती, AC कोच से अचानक गायब हो गई दुल्हन; पति ने कहा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हनीमून पर दार्जिलिंग जा रहे थे दंपती, AC कोच से अचानक गायब हो गई दुल्हन; पति ने कहा ऐसा
Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
सार
Kishanganj News : आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार के मुजफ्फरपुर से आगे न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए दोनों चढ़े थे। दोनों एसी कोच संख्या बी 4 के 43 और 45 नंबर बर्थ पर थे। किशनगंज में ट्रेन रुकी और फिर ऐसा हुआ...
विज्ञापन
अचानक ट्रेन से गायब हो गई काजल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज के रेलवे स्टेशन से एक नवविवाहिता लापता हो गई। वह अपने पति के साथ हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही थी। गुरुवार शाम दंपती ने मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12524) पकड़ी थी। दोनों एसी कोच संख्या बी 4 के 43 और 45 नंबर बर्थ पर थे। किशनगंज में ट्रेन रुकी। ट्रेन के रुकने के बाद पत्नी ट्रेन के ही शौचालय में गई। ट्रेन खुलने के बाद जब वह बर्थ पर नहीं आई तो पति ने ट्रेन की हर बोगी में पत्नी को ढूंढ़ा, लेकिन किसी बोगी में उसका पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन करने के बाद जब पत्नी नहीं मिली तो पति ने रेलवे से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में भी महिला नहीं दिखी
पत्नी के अचानक इस तरह ट्रेन से गायब होने से पति प्रिंस कुमार काफी परेशान हैं। पति ने किशनगंज राजकीय रेल थाने में पत्नी काजल कुमारी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर लौट आए। ट्रेन से विवाहिता के अचानक गायब होने के बाद जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन इसमें भी महिला नहीं दिखी।
विज्ञापन
हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार बिजली विभाग के कर्मी हैं। प्रिंस कुमार की विगत फरवरी महीने में ही मधुबनी जिले के जयनगर निवासी काजल से शादी हुई थी। शादी के बाद हनीमून के लिए वह दार्जलिंग जाने वाले थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से दोनों नहीं जा सके। शादी के छह माह के बाद वह अपनी पत्नी काजल के साथ 28 जुलाई को मुजफ्फरपुर स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन से निकले। अचानक किशनगंज के पास पत्नी गायब हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
6 माह पहले ही शादी हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
पति ने कहा- नशाखुरानी गिरोह ने अपहरण कर लिया
प्रिंस कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि उनका अपनी पत्नी से न तो कोई विवाद है और न ही उनकी पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध उनकी जानकारी में है। उन्होंने आशंका जताई कि नशाखुरानी गिरोह ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। प्रिस ने पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
प्रिंस कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि उनका अपनी पत्नी से न तो कोई विवाद है और न ही उनकी पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध उनकी जानकारी में है। उन्होंने आशंका जताई कि नशाखुरानी गिरोह ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। प्रिस ने पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।