फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Gaya, a loving couple was misbehaved, miscreants cut the hair of both of them and beat them; Bihar Police

Bihar: मंदिर में शादी की तो हैवानों ने प्रेमी जोड़ी को पीटा, बाल भी काटे; मन नहीं भरा तो नंगा कर गांव से भगाया

Fri, 06 Oct 2023 11:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:31 AM IST
सार

Gaya News : दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। छिप-छिपकर मिलना उन्हें अच्छा नहीं लगता था। इसलिए एक दिन शादी करने का फैसला लिया। मंदिर में जाकर शादी कर ली। यह बात गांव के कुछ हैवानों को नागवार गुजरी। इनलोगों ने प्रेमी जोड़े से साथ ऐसा किया जो किसी ने सोचा तक नहीं होगा। 

विज्ञापन
In Gaya, a loving couple was misbehaved, miscreants cut the hair of both of them and beat them; Bihar Police
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े के साथ अमानवीय हरकत की गई है। दोनों के पहले बाल कटवाए गए फिर मारपीट की गई। इससे भी हैवानों का मन नहीं भरा तो दोनों को अर्धनग्न कर गांव छोड़ने का फरमान सुनाया गया। प्रेमी जोड़े ने इन हैवानों से छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने दोनों की एक न सुनी। वीडियो वायरल होने के बाद तीन शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला आमस थाना क्षेत्र के बेला बिगहा गांव का है और यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल खड़े लगे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मिली जानकी के अनुसार आमस थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय युवती और सलैया थाना क्षेत्र रहने वाले युवक के बीच पिछले कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और बुधवार को बलियारी देवी मंदिर में शादी भी कर लगी। शादी इसकी भनक गांव के मनचलों को लग गई। उन्होंने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और दोनों के साथ पहले बदसलूकी किया। इसके बाद दोनों के बाल काटे, मारपीट की और अर्धनग्न करने के बाद गांव छोड़ देने का फरमान सुनाया। इतना ही नहीं हैवानों गांव में आने पर लड़की के बाप को भी सजा देने की बात कहीं।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
घटना के बाद प्रेमी जोड़े ने आमस थाना में गांव के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा और सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित के शिकायत पर मामले की जांच कर थाने की पुलिस ने उक्त गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें महेन्द्र मांझी, प्रकाश भुईयां और धनंजय कुमार शामिल है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed