फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Improvement not coming in the child improvement home Now the harassment of children in Patna

बाल सुधार गृह में नहीं आ रहा सुधार, अब पटना में बच्चों का उत्पीड़न

Wed, 07 Nov 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 07 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Improvement not coming in the child improvement home Now the harassment of children in Patna

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के बाद अब पटना में ‘स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी’ के ‘अपना घर, बाल घर’ में रह रहे बच्चों के साथ उत्पीड़न की घटना सामने आई है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ है जिससे खुलासा हुआ है कि यहां बच्चों को ना सही भोजन दिया जाता है ना ही अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। यहां तक कि बात बात पर बच्चों को बुरी तरह पीटा जाता है। राज्य सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और उसकी ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


पटना विश्वविद्यालय के छात्र अंकित कुमार के कैमरे में कैद वीडियो में पुनाईचक स्थित इस शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों की हालत दिखाई गई है। बच्चे बता रहे रहे हैं कि उन्हें किस तरह से पीटा जाता है। उनका कहना है कि न तो इन्हें अच्छे से खाना दिया जाता है और न ही अन्य सुविधाएं। कई बच्चों का यह भी कहना है कि उन्हें जबरन नशीली दवाएं दी जाती हैं। हैरत की बात यह है कि जो बच्चे अपने घर और परिवार वालों का नाम और पता बता रहे हैं उन्हें भी उनके परिजनों के पास जाने नहीं दिया जा रहा। एक बच्चे की मानें तो शेल्टर होम के रवि सर को जब गुस्सा आता है तो वे बच्चों को उठाकर जमीन पर पटक देते हैं। मां मिलने आती है तो उसे मारपीट कर भगा देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर समाज कल्याण विभाग का यह ‘अपना घर’ संचालित है। बेली रोड पर स्थित ललित भवन के ठीक पीछे बने इस अपना घर में अपने परिवार से बिछड़ चुके बेसहारा बच्चों को रखा जाता है। टीस की रिपोर्ट आने के बाद जब सरकार की किरकिरी हुई थी तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि राज्य सरकार एनजीओ की बजाय अब समाज कल्याण विभाग के जरिये शेल्टर होम चलाएगी। ‘अपना घर’ का संचालन भी शुरू से विभाग खुद करता आ रहा है। लेकिन, अब यहां रह रहे बच्चों की जो तस्वीर सामने आई है उसने समाज कल्याण विभाग की पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed