फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi told the reason for collapse of bridge in Bihar, called Asaduddin Owaisi anti-national

Bihar Bridge collapse: बिहार में पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री ने क्या जताई आशंका, ओवैसी को कहा राष्ट्र विरोधी

Sat, 29 Jun 2024 01:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

Bihar : नवनिर्मित पुल ठेकेदारों के कारण गिर रहे हैं। बिहार सरकार शीघ्र ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। एक माह पहले बिहार में पुल नहीं गिर रहा था। अब बिहार में बार-बार पुल गिरना साजिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi told the reason for collapse of bridge in Bihar, called Asaduddin Owaisi anti-national
केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में नवनिर्मित पुल ठेकेदारों के कारण गिर रहे हैं। बिहार सरकार शीघ्र ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। उक्त बातें शनिवार को गया शहर के गोदावरी मोहल्ले में स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में पुल गिरने का कारण घटिया मेटेरियल मिलाया जाना है, जिसके कारण बिहार के नवनिर्मित पुल गिर रहे हैं। उक्त घटना में पुल निर्माण में लगे संवेदकों पर बिहार सरकार आवश्यक कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि एक माह पहले बिहार में पुल नहीं गिर रहा था। अब बिहार में बार-बार पुल गिरना साजिश भी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार दोनों बिंदुओं पर जांच करे, यह मेरा अनुरोध है।

विज्ञापन


कार्रवाई के लिए सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत 
 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि संसद भवन में ओवैसी द्वारा शपथ ग्रहण के क्रम में जय फलिस्तीन का नारा लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक बात हुई है। सदस्यों ने कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि  संविधान की रक्षा करने के लिए संविधान का शपथ लेते हैं। संविधान में देश के विरोधी तत्व के बारे में अगर कोई बोलता है तो मूर्खता है। भारत सरकार इस पर जरूर कार्रवाई करेगी। लोकसभा अध्यक्ष को कई मंत्री और सांसदो ने कार्रवाई के लिए लिखा है। हमारे भारतीय दूसरे जगह मारे जाते है तो उसके लिए नारा क्यों नही लगाया जाता है? फिर फलिस्तीन की बात क्यों करते है। अपने देश की बात करते। फलिस्तानी की तो निंदा करनी चाहिए, जिसके कारण से भारतीय मारे जाते है। भारत सरकार सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है,  जो भारतीय मुसीबत में फंसे है। ऐसे में फलिस्तीनी ओबैसी का नारा लगाने का क्या औचित्य है। यह एंटीनेशनल मॉब है, जिनपर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
बंगाल को मिनी पाकिस्तान कहना उचित नहीं 
वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के एक रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बताया है। इस सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जानकारी नही है, लेकिन यह बात सच है कि शरणार्थी के नाम पर हमारे बिहार और बंगाल में बांग्लादेश और सटे देशों से काफी संख्या में शरणार्थी आते है। वैसे शरणार्थियों पर सरकार सोच समझ कर निर्णय लेगी। हालांकि पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान या मिनी बांग्लादेश हो रहा है यह कहना हमे उचित नही लगता है। बंगाल सरकार द्वारा भाजपा कार्यालय पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत और असंवैधानिक बात है। हिंदुस्तान में सभी पार्टी को काम करने का अधिकार हैं। चाहे वह किसी भी दल या पार्टी का हो। अपना प्रचार प्रसार करने का अधिकार सबको हैं। अगर इस अधिकार का कोई हनन करता है, तो वह गैर संवैधानिक माना जाएगा। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed