फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Iftar Time: JDU gave Iftar party at Haj Bhavan, Nitish-Tejashwi present, BJP leaders did not reach

Iftar Time : हज भवन में JDU की इफ्तार पार्टी, नीतीश और तेजस्वी मौजूद, भाजपा ने फिर किया बहिष्कार

Sat, 08 Apr 2023 07:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Apr 2023 07:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार के दावत-ए-इफ्तार के एक दिन बाद यानी शनिवार को JDU ने इफ्तार पार्टी दी है। हज भवन में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा को न्यौता भेजा गया था लेकिन एक भी भाजपा नेता शनिवार शाम दावत-ए-इफ्तार में नहीं दिखे।

विज्ञापन
Iftar Time: JDU gave Iftar party at Haj Bhavan, Nitish-Tejashwi present, BJP leaders did not reach
हज भवन में जदयू की इफ्तार पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार के दावत-ए-इफ्तार के एक दिन बाद यानी शनिवार को JDU ने इफ्तार पार्टी दी है। हज भवन में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा को न्यौता भेजा गया था लेकिन एक भी भाजपा नेता शनिवार शाम दावत-ए-इफ्तार में नहीं दिखे। भाजपा ने JDU की इफ्तार पार्टी का भी बहिष्कार कर दिया है। इधर, CM नीतीश कुमार रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। वह रोजदारों के साथ सामूहिक दुआ में शामिल हुए। CM के साथ रोजदारे तकरीर सुनी। इसके बाद इफ्तार किया। CM ने कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हर साल इसका आयोजन होता रहा है। आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आए मुझे इसकी खुशी हुई। हम सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है। 
विज्ञापन

Iftar Time: JDU gave Iftar party at Haj Bhavan, Nitish-Tejashwi present, BJP leaders did not reach
जदयू की इफ्तार पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

मांझी बोले- वह नहीं आकर समाज में गलत मैसेज दे रहे
भाजपा नेताओं के इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि दावते इफ्तार में जो नहीं आए तो यह उनकी गलती है। वे नहीं आकर समजा में गलत मैसेज देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि समाज में बंटवारा हो। समाज में दूसरे ढंग की राजनीति हो, यह न बिहार के लिए और न ही देश फायदेमंद होगा। फायदेमंद यही रहता कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाकर सभी लोग भाईचारा बनाकर आगे बढ़ते और राज्य का विकास करते।

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा- आप नवरात्रि में क्यों नहीं भोज करते हैं
इधर, इफ्तार पार्टी के बाद बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमने पहले भी कहा कि इस धरती पर सबके सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। इस तुष्टिकरण की राजनीति हमारे राष्ट्र को कमजोर कर देगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। कहा कि आप इफ्तार करते हैं इसपर मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन हिन्दु धर्म में नवरात्रि होती है, कई लोग उपवास रखते हैं। इसपर क्यों नहीं भोज और प्रसाद का वितरण होता है। समान भाव क्यों नहीं है? बहुसंख्यकों को नाराज करके आप सत्ता के लिए समाज के अंदर नफरत पैदा करेंगे। यह गलत है। आप झूठे मुकदमों में लोगों को फंसा रहे हैं। नालंदा और सासाराम की घटना की न्यायिक जांच हो। आप इफ्तार पार्टी के माध्यम से वोट की राजनीति करने हैं। क्या आपको आपके धर्म और सांस्कृतिक पर गर्व करने लज्जा आती है। बिहार की जनता सब देख रही है। 

9 अप्रैल को राजद की इफ्तार पार्टी
इधर, 9 अप्रैल यानी रविवार को RJD दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करेगी। पहले यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को तय किया गया था लेकिन बाद में 9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करने की बात तय हुई। इस बार के इफ्तार पार्टी में भी राजद सुप्रीमो मौजूद नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य कारणों से वह दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे। लालू प्रसाद के नहीं आने से उनके समर्थकों को निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed