{"_id":"646376323c138c225c060dfd","slug":"husband-scolded-for-not-cooking-food-then-wife-hanged-herself-on-tree-in-courtyard-in-munger-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में खाना न बनाने पर पति ने डांटा, पत्नी ने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में खाना न बनाने पर पति ने डांटा, पत्नी ने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
Tue, 16 May 2023 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 May 2023 05:55 PM IST
सार
पड़ोसी रानी देवी ने कहा कि वंदना देवी दमा की मरीज थी। घर में कोई नहीं था। शायद पति ने खाने को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी के खुदकुशी करने बाद शोक में डूबा पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला गांव में मंगलवार को एक महिला ने घर में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, महिला के पति ने खाना न बनाने पर उसे डांट दिया था। इस बात से नाराज 50 साल की पत्नी ने घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। महिला का 52 साल का पति ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला गांव निवासी राजेंद्र साव मंगलवार की सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर कमाने निकल गया। ई-रिक्शा से वह बच्चों को विद्यालय पहुंचाकर जब वह घर पहुंचा तो घर में खाना नहीं बना था। उसने अपनी पत्नी बंदना देवी को कहा कि आज सुबह मैं काम पर गया था और अब लौटा हूं। लेकिन घर में खाना नहीं बना है, ऐसे कैसे चलेगा। इस पर वंदना ने कहा कि रोज लेट नहीं होता है, आज हो गया तो इतना गुस्सा क्यों? इस पर पति गुस्से में वापस काम पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब राजेंद्र घर लौटा तो अपनी पत्नी को घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलते देखा। वह रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर उसकी पड़ोसी दौड़े आए।
विज्ञापन
इस बारे में पड़ोसी रानी देवी ने कहा कि वंदना देवी दमा की मरीज थी। इसको एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। बेटा कमाने के लिए सुबह आठ बजे ही घर से निकल जाता है। वहीं, बेटी भी ससुराल में रहती है। घर में कोई नहीं था। शायद पति ने खाने को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि जब इसका पति रो रहा था तो रोने की आवाज पर हम दौड़े-दौड़े आंगन में आए। उसके बाद हम लोगों ने बंदना को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में के डॉ. असीम ने कहा कि 50 साल की महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। इस संबंध में कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने कहा कि फांसी लगाकर एक महिला के द्वारा इह लीला समाप्त करने की खबर मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
woman hanged herself on tree