{"_id":"5c47002cbdec224c0b48888d","slug":"husband-and-his-family-burning-a-woman-alive-for-not-having-any-children-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 साल बाद भी नहीं बन पाई मां तो चिता पर लिटा जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 10 साल बाद भी नहीं बन पाई मां तो चिता पर लिटा जिंदा जलाने का प्रयास
Tue, 22 Jan 2019 05:06 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
बिहार के आरा में महिला को किया जिंदा जलाने का प्रयास
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुतुल की शादी 10 साल पहले पास के ही गांव के रवींद्र से हुई थी। उसे कोई औलाद नहीं हो रही थी तो ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट की यह घटना रोजाना की हो गई और सोमवार को तो ससुरालवालों ने मानवता को तार-तार कर दिया। पहले तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा और जब वह बेहोश हो गई, तो नदी किनारे ले जाकर चिता पर जलाने जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र की है। सुबह शौच करने को सोन नदी किनारे गए एक ग्रामीण ने जब महिला की चीख-पुकार सुनी और पास पहुंचे तो देखा कि 10-12 लोग महिला को जलाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी, तो वे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो औलाद न होने के लिए महिला को जिम्मेदार मानकर जला दिया गया होता। बचरी गांव निवासी महिला के भाई गणेश ठाकुर ने बताया कि 10 साल पहले उसकी बहन पुतुल की शादी रवींद्र ठाकुर के साथ हुई थी। औलाद नहीं होने की बात पर झगड़ा कर ससुरालवाले हमेशा उसकी बहन से मारपीट करते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के ससुराल वाले वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने महिला को चिता से उठाकर अस्पताल भिजवाया। महिला से पूरी जानकारी लेने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई का दावा किया।