{"_id":"61601f528ebc3ea6611056c4","slug":"humans-skeletons-found-in-a-van-at-india-nepal-border-near-arariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर वैन में मिले 28 नरकंकाल, जांच में जुटीं दोनों देशों की एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर वैन में मिले 28 नरकंकाल, जांच में जुटीं दोनों देशों की एजेंसियां
Fri, 08 Oct 2021 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:19 PM IST
सार
भारत-नेपाल सीमा पर एक वैन में एक-दो नहीं बल्कि 28 नरकंकाल मिले हैं। दोनों देशों की एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वैन भारत से नेपाल पहुंची थी।
विज्ञापन
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एक वैन में 28 नरकंकाल मिले हैं। एक ही जगह पर इतनी संख्या में इंसानी कंकाल मिलने से इलाके में खौफ का माहौल है। जानकारी के अनुसार नर कंकालों से भरी इस वैन पर सबसे पहले जोगबनी इलाके में स्थित सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल को जवानों की नजर पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत सीमा पर मौजूद एसएसबी के अधिकारियों तक पहुंचाई।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि यह वैन भारत से ही नेपाल सीमा में पहुंची थी। दोनों देशों की एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं। भारतीय एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतनी बड़ी संख्या में नरकंकालों के साथ वैन नेपाली सीमा में पहुंच कैसे गई। एक अहम बात यह है कि जिस सीमा पर ये वैन मिली है वह कोविड-19 महामारी के चलते लगभग डेढ़ साल से बंद थी। इसे हाल ही में खोला दया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह वैन चार अक्तूबर को पकड़ी गई थी। भारतीय सीमा पर करके वैन जब नेपाल सीमा में पहुंची तो वहां के जवानों ने जांच के लिए रोक लिया। चेकिंग करने पर जब वैन में से कई नरकंकाल दिखे तो जवान भी हैरत में आ गए। हालांकि, एसएसबी के अनुसार यह वैन भारतीय सीमा से नहीं पहुंची है, लेकिन नेपाल के जवान यही दावा कर रहे हैं कि वैन भारत से नेपाल आई। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन