फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Humanity shamed in Samastipur, dogs devoured a newborn on the roadside

Bihar News: समस्तीपुर में मानवता शर्मसार, सड़क किनारे नवजात को कुत्तों ने बनाया निवाला

Thu, 10 Jul 2025 04:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 20 मीटर की दूरी पर एक नवजात बच्ची का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोचते नजर आए। PHC प्रभारी ने आशंका जताई है कि मामला किसी अवैध क्लिनिक में गर्भपात के बाद नवजात को फेंकने से जुड़ा हो सकता है। 
 

विज्ञापन
Humanity shamed in Samastipur, dogs devoured a newborn on the roadside
रोसड़ा में नवजात को फेंकने का मामला सामने आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक नवजात बच्ची का शव देखा, जिसे आवारा कुत्ते नोचते हुए दिखाई दिए। यह दिल दहला देने वाली घटना रोसड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से मात्र 20 मीटर की दूरी पर घटी।
विज्ञापन


सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर जब उस शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। लोगों का आरोप है कि इस मासूम नवजात को जन्म के तुरंत बाद लावारिस हालत में छोड़ दिया गया, जिससे कुत्तों ने उसे निवाला बना लिया। घटना के संबंध में रोसड़ा PHC प्रभारी ओपिंदर राम ने आशंका जताई कि यह मामला किसी अवैध रूप से संचालित निजी क्लिनिक का हो सकता है, जहां गर्भपात के बाद नवजात को फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 30 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र और 105 पंजीकृत नर्सिंग होम हैं। वहीं, करीब 2000 से अधिक नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनमें कई पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है और प्रशासन से अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed