फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…

Holi in Bihar : आज है रंगों का त्योहार, सब अच्छा रहे...इसके लिए याद रखें यह एक्सपर्ट टिप्स

Wed, 08 Mar 2023 05:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 08 Mar 2023 05:01 AM IST
सार

आज होली है जिसमें खाने-पीने से लेकर आपको आपके स्किन, बाल, आखों और आपके स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। अमर उजाला आपको बता रहा है कि आप किस तरह की सावधानियां बरतेंगे जिससे आप रंग भरे होली का डबल मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन
Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…
वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्य कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज होली है जिसमें हर कोई रंग-बिरंगे खुशियों में डूबा हुआ है। लोग एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली का मजा ले रहे हैं। इस दौरान खूब पुआ-पकवान भी खाए जा रहे हैं लेकिन ऐसे में होली खेलने और खाने-पीने से लेकर आपको आपके स्किन, बाल, आखों और आपके स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। अमर उजाला आपको बता रहा है कि आप किस तरह की सावधानियां बरतेंगे जिससे आप रंग भरे होली का डबल मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन


डॉ अमूल्य कुमार सिंह
वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली उल्लासों का पर्व है जिसे लोग हर तरह से मनाना चाहते हैं। जब लोग रंगों में सराबोर होते हैं तो धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर होली खेलते हैं। हर लोग एक दूसरे से मिलते हैं और जोश में थोडा बहुत चोट लग सकती हैं। इसलिए ऐसा कुछ न करें जिससे आपकी होली फीकी पड़ जाए। 
विज्ञापन


चोट लगने पर क्या न करें 
वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्य कुमार सिंह का कहना है कि होली के दिन सड़कें पूरी खाली रहती हैं जिसमें सड़क हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए वाहन तेज न चलावें। उन्होंने कहा कि वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होने पर न सिर्फ आपकी होली खराब होगी बल्कि आपके घर वालों की भी होली खराब हो जाएगी। अगर आपको हल्की फुल्की चोट लगती है तो चोट वाली जगह पर न तो गर्म से सकें और न ही मालिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट लगने पर ये करें
डॉ अमूल्य कुमार सिंह का कहना है कि अगर आपको होली खेलने के क्रम में चोट लग जाए तो ठंढा पानी से सेकें। दर्द ज्यादा होने पर दर्द की दवा ले सकते हैं।

यह है परेशानी 
डॉ अमूल्य कुमार सिंह का यह भी कहना है कि होली के समय डॉक्टरों के साथ साथ कर्मियों की भी कमी हो जाती है। इसलिए होली संभलकर और सावधानीपूर्वक खेलें। 

वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना कुमार

Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…
वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना कुमार - फोटो : अमर उजाला

डॉ रंजना कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना कुमार का कहना है कि हमारे यहां होली में हुडदंग होता है। बिहार में रंग के साथ-साथ कीचड़ होली मशहूर है। ऐसे में आँखों का बचाव सबसे ज्यादा जरूरी है क्यों कि आँख बहुत कोमल अंग होता है। किसी भी तरह का केमिकल युक्त रंग आपके आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह न करें
वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना कुमार का कहना है कि रंगों में सबसे खराब हरा रंग होता है। अगर आपके आँखों में रंग चला जाय तो आप अपनी आँखों को रगड़ें नहीं। क्यों कि उन रंगों या अबीरों में कुछ ऐसे कण होते हैं जो आँखों को रगड़ने पर आँख की पुतली में खरोंच हो सकती है।

यह करें काम 
वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना कुमार का कहना है कि अगर आपकी आँखों में रंग चला जाए तो तुरंत अपने आँखों पर साफ पानी का छींटा मारें। अगर आप डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं तो तत्काल आर्टिफिसियल टियर अपने आँखों में डाल सकते हैं। डॉ रंजना कुमार का यह भी कहना है कि अगर एक दिन के अंदर आपको आराम नहीं मिलता है, आँखों में जलन बनी रहती है  या आपको धुंधलापन नजर आता है तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पी पी मिश्रा

Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…
वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पी पी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

डॉ पी पी मिश्रा (शिशु रोग विशेषज्ञ)
वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पी पी मिश्रा का कहना है कि होली में आप अपना ख्याल तो रखें ही लेकिन साथ ही साथ बच्चों पर भी विशेष ध्यान रखें। होली के समय खानपान को लेकर बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य बेहतर रह सके इसके लिए जरुरी है कि उन्हें घर का खाना खिलाएं ,संतुलित आहार खिलाएं, खूब पानी पिलाने की कोशिश करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि होली खेलते वक्त आँख पर विशेष ध्यान दें। डॉ पी पी मिश्रा ने यह भी कहा कि होली ऑर्गेनिक या अच्छे रंग से होली खेलें।

वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका

Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…
वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका - फोटो : अमर उजाला

डॉ अमित बंका
वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका का कहना है कि होली में खानपान को लेकर लोग थोडा बहुत लापरवाह हो ही जाते हैं इसलिए लोगों की तबियत खराब हो जाना कोई बड़ी बात नहीं। इसलिए होली में ज्यादा स्पाइसी, ऑयली और फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए। डॉ अमित बंका का कहना है कि हरी सब्जी का ज्यादा सेवन करें। उन्होंने कहा कि होली में लोग अक्सर नशा का सेवन करते हैं लेकिन नशीली चीजों का प्रयोग बिल्कुल न करें । उन्होंने कहा कि पुआ पकवान खाएं लेकिन सीमित मात्रा में खाएं। और जो भी खाएं उसके गुणवत्ता पर जरुर ध्यान दें।

ये करें
अगर बहुत ज्यादा गैस बनने लगे या उल्टियाँ होने लगे तो पेंटरोप्राजोल दायजिन तत्काल ले सकते हैं । लेकिन अगर परेशानी इससे अधिक होने लगे तो तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें।

वरीय मनोचिकित्सक डॉ बिंदा सिंह

Holi in Bihar: Today is the festival of colors, may all be well… know what are the expert tips…
वरीय मनोचिकित्सक डॉ बिंदा सिंह - फोटो : अमर उजाला

डॉ बिंदा सिंह (मनो चिकित्सक)
वरीय मनोचिकित्सक डॉ बिंदा सिंह का कहना है कि परम्परागत सांस्कृतिक और होली का स्वरूप बदल गया है। होली के नाम पर अपनी गलत मंशा को पुरा करने और अश्लील हरकत करने से वाज नही आते। होली में कुछ लोग अश्लील मानसिकता वाले होते हैं जो होली के नाम पर अभद्र टच करते हुए अपने मन में छुपे हुए बुरे ख्याल को निकालने की कोशिश करते हैं। होली में ऐसे लोगों से जरुर परहेज करें। डॉ बिंदा सिंह का कहना है कि कुछ लोग भाभी कह कर मजाक के तौर पर कुछ गंदी तरह से छूकर होली खेलने की कोशिश करते हैं। इस तरह की गलत मानसिकता वाले लोगों से बचना चाहिए। जहां तक होली खेलने की बात है तो लोग महिलाओं और लडकियों को हल्का टीका लगाकर भी होली मनाया जा सकता है।

ऐसे समझें लोगों की गलत मानसिकता 
डॉ बिंदा सिंह का कहना है कि उस तरझ के लोगों के बॉडी लैंग्वेज और उनके नजरों से पता चल जाता है कि सामने वाले की मानसिकता क्या है। टच करने के तरीके से भी पता चल जाता है कि वो क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक हाव-भाव, और facial expressions भी बता देता है अगले की मानसिकता क्या है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed