फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Weather Update, Heavy rain in Bihar, red alert in 15 district including patna Bhagalpur

बिहार बारिश से बेहाल: 15 जिलों में रेड अलर्ट, सड़कों और रेल ट्रैक पर भरा पानी, बाढ़ जैसे हालात 

Sat, 28 Sep 2019 05:07 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 05:07 PM IST
सार

  • भारी बारिश से बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में बाढ़ से हालात
  • अगले एक-दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, 15 जिलों में रेड अलर्ट
  • सड़क से लेकर लोगों के घरों तक भरा पानी, परेशानी से लोग हुए बेहाल
  • एनएमसीएच और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के घर में भी जमा पानी

विज्ञापन
Weather Update, Heavy rain in Bihar, red alert in 15 district including patna Bhagalpur
Heavy rain in Bihar - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार बारिश से बेहाल है। भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। कई जगहों पर रेल ट्रैक पर भी पानी जमा है। राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नीतीश सरकार ने पटना और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण 12 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि पांच अन्य ट्रेनों का रास्ता बदला गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। 

बिहार में इन 15 जिलों में रेड अलर्ट 

  • भागलपुर
  • मुजफ्फरपुर
  • समस्तीपुर
  • दरभंगा
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • अररिया
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • किशनगंज
  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • गोपालगंज
  • सीतामढ़ी
  • शिवहर

पटना में बाढ़ जैसे हालात, मेडिकल कॉलेज में भरा पानी 

Weather Update, Heavy rain in Bihar, red alert in 15 district including patna Bhagalpur
एनएमसीएच में भरा बारिश का पानी - फोटो : PTI

राजधानी पटना में बारिश की वजह से मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के घर पर जलजमाव हो गया है। पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में घुटने भर पानी भर गया है। वार्ड से लेकर आईसीयू तक पानी भरा हुआ है। 

मेडिकल कॉलेज परिसर में एंबुलेंस भी पानी में ही खड़े हैं, जबकि परिजन, मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर घुटने भर पानी से होते हुए वार्ड तक पहुंच रहे हैं। बहुत आपात स्थिति में ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मरीजों को कॉलेज के ऑडिटोरियम में शिफ्ट किया गया है। 

कई जिलों में लगातार बारिश, स्कूलों में छुट्टियां घोषित 

Weather Update, Heavy rain in Bihar, red alert in 15 district including patna Bhagalpur

बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। पटना और भागलपुर समेत मुजफ्फरपुर, गया, जमुई, औरंगाबाद, दरभंगा, पूर्णिया, बेतिया, जहानाबाद समेत कई अन्य जिलों में बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 

गंगा का जलस्तर बढ़ा, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

भारी बारिश के बाद प्रदेश में गंगा, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना से लेकर मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है।

पटना में उच्च स्तरीय बैठक के बाद जिलों में जिलाधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों संग चर्चा की। किसी भी संभावित खतरे के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा। 

नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर- 
0612-2294204, 
0612-2294205, 
0612-2219810

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed