{"_id":"2a193892bb9554e9392817aa65084fb0","slug":"gujrat-police-found-narayan-sai-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं को दिल्ली में शरण देने वाला चेला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं को दिल्ली में शरण देने वाला चेला गिरफ्तार
एजेंसी/दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के पुत्र नारायण साईं को दिल्ली में शरण देने वाले चेले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली से गिरफ्तार इस शख्स का नाम धर्मेंद्र है और इस पर नारायण साईं को शरण देने के साथ आर्थिक मदद देने का भी आरोप है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धर्मेंद्र को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक अहमदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को दो नंबर दिए थे। इन्हीं दोनों नंबर पर नारायण साईं ने काफी देर तक बात की थी।
इसी नंबरों के आधार पर बुधवार को गुजरात और दिल्ली पुलिस ने मिलकर नारायण साईं की खोज में दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी। इसी छापेमारी के दौरान पता तला कि धर्मेंद्र ने दिल्ली में नारायण साईं को शरण दी थी।
विज्ञापन
बिहार में भी हुई छापेमारी
यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के पुत्र नारायण साईं और उनके एक अन्य सहयोगी की तलाश में गुजरात पुलिस ने आज बिहार के दरभंगा जिले के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुजरात के सूरत सिटी पुलिस के नेतृत्व में पहुंची पुलिस नारायण साईं की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में गुजरात की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ ठिकानों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिले के कमतौल थाना के अहियारी उरी गांव स्थित नारायण साईं के पिता आसाराम के आश्रम की तलाशी ली है।
गुजरात पुलिस नारायण साईं के सहयोगी हनुमान की भी तलाश कर रही है। हनुमान का नारायण साईं के साथ करीबी रिश्ता है और पुलिस को ऐसी आशंका है कि हनुमान नारायण साईं के संबंध में सब कुछ जानता है।
हालांकि अभी तक नारायण साईं और उसके सहयोगी हनुमान के संबंध में पुलिस को कुछ भी ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।