{"_id":"5bbbdcc9867a55282e200735","slug":"gujarat-violence-47-workers-of-bihar-mortgaged-between-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात हिंसा : हमलों के बीच बिहार के 47 मजदूरों को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात हिंसा : हमलों के बीच बिहार के 47 मजदूरों को बंधक बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हमलों के बीच अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बिहार के 47 मजदूरों को बंधक बना लिया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। गुजरात से बिहार के शेखपुरा लौटे कुछ मजदूरों ने जिलाधिकारी से उनकी रिहाई की गुहार लगाई है। वहीं, डर की वजह से बीते एक सप्ताह में गुजरात से 20 हजार लोग पलायन कर चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बंधक बनाए गए सभी मजदूर अहमदाबाद के चाचा बाड़ी गांव की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दुष्कर्म की घटना के बाद ये लोग घर लौटना चाह रहे थे, लेकिन फैक्ट्री संचालक ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया है। उनके साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और जिलाधिकारी से रिहाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेश सिंह कुशवाह ने दावा किया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए एक सप्ताह में यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 20 हजार से ज्यादा लोग गुजरात छोड़कर जा चुके हैं। उनका कहना है कि विभिन्न जिलों में हिंदी भाषियों को निशाना बनाए जाने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
उत्तर भारतीयों पर हमले में गुजरात पुलिस अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब तक 431 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 56 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
‘गुजरात एक शांतिप्रिय प्रदेश है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सभी लोग स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें। हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें।’
- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी
‘हम गुजरात सरकार के संपर्क में हैं। मैंने गुजरात के सीएम से बात की है, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जो भी दोषी हो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक की गलती की सजा सभी लोगों को देना सही नहीं है। दूसरे प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी भावना रखना ठीक नहीं है।’
- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
‘हम गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले की निंदा करते हैं। अपराधी को कठोर सजा मिले, इसके लिए पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। लेकिन एक अपराधी के कारण पूरे प्रदेश को गलत नहीं ठहरा सकते।’
- हार्दिक पटेल, पाटीदार आंदोलन के नेता