फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   girls do not keep mobile

कुंवारी लड़कियां नहीं रख पाएंगीं मोबाइल

Wed, 25 Dec 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
girls do not keep mobile

बिहार की एक पंचायत ने कुंवारी लड़कियों के मोबाइल रखने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है और साथ ही पकड़े जाने पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान भी बना दिया है।

विज्ञापन


मामला पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की सोमगढ़ पंचायत का है जहां सिरिसिया गांव में मंगलवार को एक महापंचायत लगाई गई। महापंचायत में लड़कियों के मोबाइल रखने पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


महापंचायत के फरमान के अनुसार जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है या जो नाबालिग हैं, उन्हें मोबाइल रखने पर पाबंदी लगा दी जाए। उनका तर्क था कि मोबाइल से छेड़खानी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उनके इस प्रस्ताव पर वहां उपस्थित ग्रामीणों ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यह फैसला भी हुआ कि वह परिवार, जिसके घर की बच्ची मोबाइल रखेगी, उसे दंडित किया जाएगा।

इधर, पंचायती राज मंत्री डॉ. भीम सिंह ने इस फैसले बाद कहा कि लड़कियों को मोबाइल फोन रखने पर पंचायतों को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। पंचायतों को न्यायिक कार्य करने का अधिकार नहीं है। ऐसे में इस तरह के फैसले लेने की बात का कोई मतलब नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले तीन महीने में राज्य भर की करीब दर्जन भर ग्राम पंचायतें लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा चुकी हैं और उन्हें भड़काऊ कपड़े नहीं पहनने के लिए कहा है।


इससे पहले सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों के कथित अपहरण के बाद ग्रामीणों ने लड़कियों को जींस, टी-शर्ट पहनने और मोबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगा दी थी। फरमान नहीं मानने पर लड़कियों के अभिभावक से बतौर जुर्माना 10 हजार रुपये वसूलने का फैसला भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed