फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl student's mother was attacked with pole axe for opposing molestation in Muzaffarpur, girl also attacked

Bihar: छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की मां पर गंड़ासे से हमला, स्थिति गंभीर; युवती पर भी चाकू से किया वार

Sat, 19 Aug 2023 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर मोहल्ले के ही युवकों ने छात्रा की मां पर गंड़ासे से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Girl student's mother was attacked with pole axe for opposing molestation in Muzaffarpur, girl also attacked
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में छेड़खानी का विरोध करना एक छात्रा और उसकी मां को काफी भारी पड़ गया। रात के अंधेरे में मोहल्ले के तीन युवक घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने छात्रा की मां पर गंड़ासे से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर उस पर भी हमला किया गया, जिसमें उसके हाथ में चोट लगी है। इस दौरान घर के भीतर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि महिला पर गड़ासे से कई वार किए गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, छात्रा से इलाके का ही एक युवक लगातार छेड़खानी कर रहा था। वह उसकी छत पर आकर बैठ जाया करता था, जिसे लेकर छात्रा की मां ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर उक्त युवक ने छात्रा के घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तीन युवकों ने घर में घुस कर किया हमला
जानकारी के अनुसार, छात्रा अलग कमरे में सोई थी। उसकी मां अलग कमरे में थी। इस दौरान तीन युवकों ने घर में घुस कर छात्रा की मां के साथ मारपीट की। फिर, गंड़ासे से लगातार हमला किया। इस दौरान एक युवक ने पीड़िता के ऊपर बैठकर पैर से हाथ दबाए, दूसरे ने पैर पकड़े। इसके बाद सिर पर गंड़ासे से वार करने लगा। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। इस तरह हुए हमले से पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। छात्रा की मां कमरे के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। वहीं, एक आरोपी युवक को छात्रा ने कमरे में बंद कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला भी भागी-भागी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर कांटी थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले में छात्रा ने कांटी थाने में तीन युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा है। थानेदार अरविंद प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी साकिर खां को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।


गहने लेकर भागे आरोपी, छात्रा को उठा लेने की दी धमकी
पीड़िता ने कांटी पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि साकिर खां और सद्दाम खां उसके प्रति बुरी नीयत रखते हैं। दोनों उसका पीछा करते हैं और उसकी छत पर आकर बैठ जाते हैं। इसका विरोध करने पर अहले सुबह मां को गंड़ासे से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता पर भी चाकू से हमला किया गया। हमले के बाद मोहम्मद सद्दाम लगभग दो लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपियों ने छात्रा को उठा लेने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed