फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav said that JDU is no longer Nitish Kumar's, it has been hijacked by the BJP.Bihar news

बिहार: भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया, अब नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रही; तेजस्वी यादव का हमला

Mon, 05 Oct 2026 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

जहानाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने भाजपा पर जदयू को हाईजैक करने का आरोप लगाया और कहा कि एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अलग उम्मीदवार से महागठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा।

 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav said that JDU is no longer Nitish Kumar's, it has been hijacked by the BJP.Bihar news
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया है। अब जदयू नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रही, बल्कि कुछ लोग इसे अपने तरीके से चला रहे हैं।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव बीती रात इमलिया चक पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत नेता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू अब चंद लोगों तक सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि संजय झा और ललन सिंह पार्टी को अपने तरीके से चला रहे हैं और दोनों के बीच राजनीतिक दांव-पेच चल रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख और समझ रही है।

एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अलग उम्मीदवार उतारने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल मिलकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है।

तेजस्वी यादव के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजद कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। परिजनों से मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed