फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   married woman found dead hanging inlaws house dowry harassment murder allegation investigation

Bihar: मौत से एक रात पहले फोन पर बयां किया था दर्द, सुबह घर में मिली लाश; दहेज प्रताड़ना के लगे आरोप

Sun, 24 May 2026 02:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 02:56 PM IST
सार

गया के इमामगंज में 26 वर्षीय विवाहिता रीना कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
married woman found dead hanging inlaws house dowry harassment murder allegation investigation
रोते बिलखते मृतिका के परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के अंदर 26 वर्षीय रीना कुमारी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रीना को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


घर के कमरे में मिली लाश, गांव में पसरा मातम
रविवार सुबह विश्रामपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सागर विश्वकर्मा की पत्नी रीना कुमारी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप
मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि रीना की शादी वर्ष 2019 में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा था। परिजनों के अनुसार, दहेज को लेकर रीना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का कहना है कि कई बार पंचायत और रिश्तेदारों की मौजूदगी में समझौता भी कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। रीना के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी लगातार दबाव और प्रताड़ना झेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले फोन पर बताई थी परेशानी
परिजनों का दावा है कि घटना से एक रात पहले रीना ने फोन पर घर में चल रहे विवाद और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसी वजह से मायके पक्ष इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या मान रहा है। उनका आरोप है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई।


ये भी पढ़ें- Bihar: तूफान ने मचाई तबाही, 100 पेड़ उखड़े; 50 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, अंधेरे में डूबा शहर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इधर, पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed