{"_id":"6a126036cbb445a5030794dc","slug":"bihar-storm-havoc-trees-uprooted-power-poles-damaged-blackout-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तूफान ने मचाई तबाही, 100 पेड़ उखड़े; 50 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, अंधेरे में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तूफान ने मचाई तबाही, 100 पेड़ उखड़े; 50 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, अंधेरे में डूबा शहर
Sun, 24 May 2026 07:49 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:49 AM IST
सार
कटिहार में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिलेभर में 100 से ज्यादा पेड़ और 50 से अधिक बिजली पोल गिर गए, जिससे शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। मिर्चाईबाड़ी में वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि रेलवे स्टेशन पर जलजमाव दिखा।
विज्ञापन
कटिहार जिले में तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शनिवार रात भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
तूफान ने मचाई भारी तबाही
जानकारी के मुताबिक, तूफान के दौरान जिलेभर में 100 से ज्यादा पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़े, जबकि 50 से अधिक बिजली पोल धराशायी हो गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा असर मिर्चाईबाड़ी इलाके में देखने को मिला। यहां बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर और पोल गिरने से कई स्कूटी, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा के कारण कई सड़कों पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विभाग की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं
तेज बारिश का असर कटिहार रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म पर पानी भर गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि खराब मौसम के बावजूद रेल परिचालन सामान्य बना रहा और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई इलाकों में बिजली के पोल और तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में शहर में पूरी तरह बिजली आपूर्ति बहाल होने में 24 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। विभाग की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: बेखौफ अपराधियों का तांडव, आभूषण कारोबारी के बेटे पर हमला कर लाखों के गहने लूटे; इलाके में दहशत
इस भीषण तूफान के बीच राहत की खबर यह है कि अब तक जिले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।