फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   parliamentary standing committee visits mahabodhi temple bodh gaya bihar cultural showcase today bihar news

Bihar News: बोधगया में बुद्ध की शरण से बिहार की लोक संस्कृति तक, संसदीय समिति ने देखा विरासत का भव्य संगम

Tue, 25 Aug 2026 07:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 07:40 AM IST
सार

गया के अध्ययन भ्रमण पर पहुंची संसदीय स्थायी समिति (परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति) के सदस्यों ने बोधगया में महाबोधि मंदिर के दर्शन किए और पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया। सभापति संजय कुमार झा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों को बोधगया की धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विरासत की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
parliamentary standing committee visits mahabodhi temple bodh gaya bihar cultural showcase today bihar news
बोधगया के महाबोधि मंदिर में दर्शन के दौरान संसदीय स्थायी समिति के सभापति संजय कुमार झा सहित सा

विस्तार

गया के अध्ययन भ्रमण पर पहुंची संसदीय स्थायी समिति (परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति) के सदस्यों को बोधगया की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत से रूबरू कराया गया। समिति के सभापति संजय कुमार झा के नेतृत्व में सांसदों और समिति के सदस्यों ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया। इसके बाद बोधगया के आईटीसी होटल में आयोजित विशेष सांस्कृतिक संध्या में बिहार की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सांसदों और अतिथियों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

महाबोधि मंदिर में किए भगवान बुद्ध के दर्शन

गया अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ज्ञान प्राप्ति स्थल और पवित्र बोधि वृक्ष का भी अवलोकन किया। समिति के सदस्यों को बोधि वृक्ष की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। सदस्यों ने बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत और यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

महाबोधि मंदिर परिसर में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने संसदीय स्थायी समिति के सभापति, सांसदों और समिति के सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। समिति के सदस्यों ने बोधगया के धार्मिक और पर्यटन महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोधगया की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; CM नाराज, निलंबित किया

आईटीसी होटल में बिहार की संस्कृति ने बांधा समां

महाबोधि मंदिर में दर्शन के बाद बोधगया स्थित आईटीसी होटल में समिति के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गौरव गान से हुई। इसके बाद बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। लोक कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों के जरिए बिहार की विविध सांस्कृतिक पहचान को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सांसदों और अन्य अतिथियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सांसदों ने की सराहना

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसदों और अतिथियों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की लोक संस्कृति और विरासत देश की अमूल्य धरोहर है। इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में सांसदों और अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

गया-बोधगया की विरासत से कराया जा रहा परिचय

संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को गया और बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। इसी क्रम में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और उनकी खासियतों के बारे में समिति को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। माना जा रहा है कि इस अध्ययन भ्रमण से गया और बोधगया के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और देशभर में इसकी पहचान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed