{"_id":"6a22a3e2e27925739f091609","slug":"jitan-ram-manjhi-seeks-mlc-seat-says-it-will-benefit-ham-and-nda-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4361168-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जीतराम मांझी का बड़ा सियासी दांव: पैतृक गांव से मांगी MLC सीट; बोले- हमें मौका मिला तो मजबूत होगा एनडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जीतराम मांझी का बड़ा सियासी दांव: पैतृक गांव से मांगी MLC सीट; बोले- हमें मौका मिला तो मजबूत होगा एनडीए
Fri, 05 Jun 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:25 PM IST
सार
विश्व पर्यावरण दिवस पर महकार गांव में पौधारोपण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही आगामी एमएलसी चुनाव में अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग करते हुए कहा कि इससे एनडीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव महकार पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए विधान परिषद की एक सीट की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल पार्टी, बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
दरअसल, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित महकार गांव में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों की देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।
पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, संरक्षण भी आवश्यक
कार्यक्रम के तहत उनकी माता की स्मृति में विकसित ‘रामजीत मांझी वाटिका’ में करीब 18 पौधे लगाए गए। मांझी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा। पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण का असर जलवायु, वर्षा चक्र और जल स्रोतों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
एक एमएलसी सीट पर दावा उचित
इस दौरान जब पत्रकारों ने आगामी एमएलसी चुनाव और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया तो मांझी ने अपनी पार्टी की दावेदारी खुलकर रखी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का प्रदर्शन कई सहयोगी दलों से बेहतर रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी का स्ट्राइक रेट और वोट प्रतिशत मजबूत रहा है, इसलिए एक एमएलसी सीट पर दावा पूरी तरह उचित है। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, वंचितों, महिलाओं, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। यदि पार्टी को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व मिलता है तो इन वर्गों की आवाज और प्रभावी तरीके से उठाई जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! सात जून से विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, बीआरओ ने किया तैयार
एमएलसी सीट मिलने से एनडीए को मिलेगी मजबूती
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि एक एमएलसी सीट मिलने से केवल पार्टी को ही लाभ नहीं होगा, बल्कि एनडीए गठबंधन को भी राजनीतिक रूप से मजबूती मिलेगी और उसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक और व्यापक होगी। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।
महकार में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मांझी के बयान ने आगामी एमएलसी चुनाव और एनडीए के भीतर सीटों के समीकरण को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।