फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   India will become a slave in 17 years MP Surendra Yadav said two people are selling the country

Bihar: '17 साल में भारत गुलाम हो जाएगा', सांसद सुरेंद्र यादव बोले- दो लोग देश बेच रहे हैं

Sun, 17 Aug 2025 05:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

जहानाबाद में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार और नेताओं पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत को कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि देश के बड़े नेता ही गुलाम बनाएंगे।
 

विज्ञापन
India will become a slave in 17 years MP Surendra Yadav said two people are selling the country
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत को कोई बाहरी ताकत गुलाम नहीं बनाएगी, बल्कि देश के ही बड़े नेता इसके जिम्मेदार होंगे। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दावा किया कि “दो लोग देश को बेच रहे हैं और दो लोग खरीद रहे हैं।” हालांकि उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि इसी कारण देश भविष्य में गुलाम बन सकता है।
विज्ञापन


अदानी समूह पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि उनके पोर्ट का कोई चेकिंग नहीं होती। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार आकर राम-जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 800 करोड़ रुपये दिए। यादव के अनुसार, अगर यही पैसा उद्योग में लगाया जाता तो युवाओं को रोजगार मिलता, बंद पड़ी चीनी मिलें चालू हो सकती थीं और गन्ना किसानों का बकाया चुकाया जा सकता था।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि इतने बड़े देश में सिर्फ 5 किलो अनाज देकर गरीबी दूर नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद में जवाब देने से बच रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बात तो करती है, लेकिन आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत हो गई। सुरेंद्र प्रसाद यादवने चेतावनी दी कि “अगर राजनीति इसी तरह चलती रही तो 17 साल में भारत गुलाम हो जाएगा।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed