Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   how man may perform rituals of chhath puja 2026 chhath tradition

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है: पुरुष छठव्रती के सामने सिंदूर की रस्म की चुनौती! महिला न हो तो क्या है विधि?

Sat, 07 Nov 2026 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 10:55 AM IST
सार

Chhath Puja 2026: कोई जरूरी नहीं कि घर में महिला हो या महिलाएं ही छठ मनाएं। बहुत तेजी से छठ करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ रही है। जो रुक रहे हैं, वह नहीं समझ पाते कि महिला न हो तो कैसे मनाएं छठ? छठ पर्व क्यों मनाया जाता है?

विज्ञापन
how man may perform rituals of chhath puja 2026 chhath tradition
छठ पूजा बिहार

विस्तार

छठ महापर्व में अब पुरुष भी पूरी श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत कर रहे हैं। लेकिन पुरुषों के छठ करने के दौरान एक ऐसी परंपरा सामने आती है, जिसे लेकर अक्सर जिज्ञासा रहती है। वह है सिंदूर लगाने की रस्म। सुहागिन महिलाओं के लिए मांग में सिंदूर भरना छठ की परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन जब व्रती पुरुष हो तो यह रस्म कैसे पूरी होती है? गया के सूर्य मंदिर के आचार्य के अनुसार, ऐसी स्थिति में परिवार की सुहागिन महिला सिंदूर का टीका लगा सकती है। यदि कोई महिला उपलब्ध न हो तो फूल में सिंदूर रखकर पान के पत्ते पर अर्पित करने की विधि भी अपनाई जाती है। पुरुष छठव्रती मुनमुन सिन्हा की कहानी भी इस परंपरा की एक अलग तस्वीर पेश करती है।

विज्ञापन


मां से पत्नी तक निभाती रहीं सिंदूर की परंपरा
पुरुष छठव्रती मुनमुन सिन्हा बताते हैं कि एक समय वह बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। छठ पर्व के दौरान उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की और मन्नत मांगी कि अगर वह इन परेशानियों से बाहर निकल गए तो खुद छठ व्रत करेंगे। उनकी मनोकामना पूरी हुई और अगले साल उनकी नौकरी लग गई। इसके बाद उन्होंने छठी मैया की कृपा मानते हुए खुद व्रत करने का संकल्प लिया। तभी से वह पूरे नियम और विधि-विधान के साथ छठ कर रहे हैं। मुनमुन बताते हैं कि पुरुष होकर छठ करने में सिंदूर की परंपरा निभाने के लिए शुरुआत में उनकी मां साथ रहती थीं। वह सिंदूर लगाने की विधि पूरी करती थीं। शादी के बाद पत्नी ने यह जिम्मेदारी संभाली। पत्नी भी उनके साथ उपवास रखकर इस परंपरा को निभाती थीं।
विज्ञापन


महिला व्रती न हो तो फूल और पान के पत्ते का सहारा
मुनमुन सिन्हा बताते हैं कि एक बार ऐसी स्थिति आई, जब घर में कोई महिला उपवास नहीं कर रही थी। तब उन्होंने अपने पंडित से इस परंपरा के बारे में जानकारी ली। पंडित ने उन्हें बताया कि फूल में सिंदूर रखकर पान के पत्ते पर अर्पित किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने इसी विधि से परंपरा पूरी की। उनके मुताबिक, छठ में सबसे महत्वपूर्ण चीज सच्ची श्रद्धा, संकल्प और नियमों के प्रति समर्पण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहागिन महिलाओं से जुड़ी है सिंदूर की परंपरा
गयाजी में फल्गु नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के आचार्य मनोज कुमार मिश्रा बताते हैं कि छठ में सिंदूर लगाने की परंपरा मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं से जुड़ी है। महिलाएं मांग में सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पुरुषों के छठ करने पर इस रस्म को लेकर सवाल उठता है।

आचार्य के अनुसार पुरुष व्रती को परिवार की कोई सुहागिन महिला, जैसे पत्नी, मां या बहन सिंदूर का टीका लगा सकती है। यदि ऐसी कोई महिला उपलब्ध नहीं है तो फूल में सिंदूर रखकर पान के पत्ते पर अर्पित करने की विधि भी अपनाई जा सकती है। हालांकि, यह परंपरा अलग-अलग परिवारों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार बदल सकती है।

पुरुषों के लिए भी कठिन व्रत और वही अनुशासन
छठ व्रत में पुरुषों और महिलाओं के लिए मूल धार्मिक अनुशासन समान है। नहाय-खाय से शुरुआत, खरना का प्रसाद, इसके बाद निर्जला उपवास और फिर संध्या एवं प्रातःकालीन अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। पूजा सामग्री की शुद्धता, सात्विकता, स्वच्छता और संयम का विशेष ध्यान रखना होता है।


मन्नत, परिवार और आस्था से जुड़ रहा पुरुषों का छठ
पुरुषों के छठ करने के पीछे संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली, मनोकामना पूरी होने और व्यक्तिगत संकल्प जैसी कई वजहें हैं। कुछ पुरुष अपनी पत्नी और परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भी व्रत करते हैं। ऐसे में सिंदूर की रस्म से लेकर खरना और अर्घ्य तक परिवार की सहभागिता दिखाई देती है। छठ की यह तस्वीर बताती है कि व्रत करने वाले की पहचान महिला या पुरुष होने से नहीं, बल्कि उसके संकल्प और आस्था से जुड़ी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed