फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Bihar News: There was a stir after the body of an unknown woman was found in Gaya district of Bihar

Bihar News: गया में महिला से हैवानियत, अर्धनग्न हालत में मिला शव; सिर और हाथ पर मिले गंभीर चोट के निशान

Fri, 11 Apr 2025 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

Gaya News: लाश मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि आशंका है कि महिला के साथ अपराधियों ने पहले दरिंदगी की। इसके बाद हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Gaya Bihar News: There was a stir after the body of an unknown woman was found in Gaya district of Bihar
घटनास्थल पर छानबीन करती फतेहपुर थाना की पुलिस

विस्तार

गया में अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त की प्रयास में जुटी हुई है। यह घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ बाजार के समीप महिला का अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे शव पड़ा मिला। जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने फतेहपुर थाना की पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन करती फतेहपुर थाना की पुलिस

विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन करती फतेहपुर थाना की पुलिस

सिर और हाथ पर थी गंभीर चोट
महिला का शव देखने में प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त महिला के साथ क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार की गई है। महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है। साथ ही हत्या के कारणों का भी जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही फतेहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि महिला की पहचान हो सके। उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


डाॅग स्क्वाड और एफएसएल की टीम पहुंची घटनास्थल 
इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के समीप अज्ञात महिला की शव बरामद किया गया है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले का उद्भेदन के लिए वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दी गई है। प्रथम दृष्टया में सड़क दुघर्टना का मामला प्रतीत होता है। हालांकि घटना स्थल पर डाॅग स्क्वाड और एफएसएल की टीम भेजी गई है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
जोरदार धमाके से दहला कुरकुरे गोदाम, युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed