फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya 2100 girls mass worship seva bharati governor nand kishore yadav prem kumar today bihar news

आस्था का संगम: गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा

Sun, 18 Oct 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 04:41 PM IST
सार

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव में 2100 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
gaya 2100 girls mass worship seva bharati governor nand kishore yadav prem kumar today bihar news
गयाजी में दिखा आस्था का विराट संगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी के गांधी मैदान में भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव में 2100 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कन्या पूजन के इस पावन दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन

2100 कन्याओं के पूजन से भक्तिमय हुआ गांधी मैदान
गांधी मैदान में आयोजित इस महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्म की परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन किया जाता है। इसी भावना के साथ कन्याओं की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में नजर आया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे। सामूहिक कन्या पूजन के दृश्य ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने इस विशेष पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय धार्मिक परंपरा में कन्या पूजन का विशेष स्थान है। नवरात्र सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस आयोजन में भी इसी आस्था और श्रद्धाभाव की झलक देखने को मिली।

राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गयाजी पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव को गयाजी पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
महोत्सव के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहे।

 

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया।

 

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का पूजन किया गया।

 

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव के दौरान की तस्वीर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed