फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mp pappu yadav controversial statement on girls harassment madhepura bihar news

बिहार: बेटियों से छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाने पर दो लाख का इनाम देंगे पप्पू यादव, सांसद ने किया एलान

Sun, 18 Oct 2026 03:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मधेपुरा के खुर्दा गांव में मेले के उद्घाटन के दौरान बेटियों से छेड़खानी करने वालों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वह दो लाख रुपये का इनाम देंगे।

विज्ञापन
mp pappu yadav controversial statement on girls harassment madhepura bihar news
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

विस्तार

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में मेले के उद्घाटन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंच से ऐलान किया कि बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वह दो लाख रुपये का इनाम देंगे। सांसद ने कहा, “बेटी की तरफ हाथ बढ़ाने वालों का हाथ काटकर लाइए और पप्पू यादव से दो लाख रुपये का इनाम लीजिए। जो भी बेटी को छेड़े, उसे दंड भी दीजिए और तुरंत पप्पू यादव से दो लाख रुपये लीजिए।”

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी और मां के सम्मान के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे दोषी किसी भी जाति, धर्म या मजहब का हो। पप्पू यादव ने कहा कि छेड़खानी करने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज के साथ वहशीपन करेगा, चाहे उसका परिवार प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से जुड़ा हो, तो उसके खिलाफ महाभारत से भी बड़ी लड़ाई शुरू होगी। खुर्दा महोत्सव में संबोधन के दौरान सांसद ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की आबरू की रक्षा के सवाल पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्दा गांव पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव है। यह मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड में स्थित है। दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। मुंबई से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट

पिछले कुछ दिनों में बिहार के जमुई, बांका, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कुछ अन्य जिलों में नाबालिगों और युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं सामने आईं और इनके वीडियो वायरल हुए। पुलिस ने इन मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इन अलग-अलग घटनाओं की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed