फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai-gas-leak-fire-four-family-members-injured

बिहार: रसोई में खेल रही थी चार साल की बच्ची, गैस पाइप में रिसाव से लगी आग; बचाने में दादा-पिता भी झुलसे

Sun, 18 Oct 2026 03:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

बेगूसराय के मीरगंज मोहल्ले में गैस पाइप से रिसाव के बाद रसोई में आग लग गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम सृष्टि, उसके दादा, पिता और चाची झुलसकर घायल हो गए। बच्ची की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़े परिजन भी आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
begusarai-gas-leak-fire-four-family-members-injured
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बेगूसराय में घर की रसोई में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते एक परिवार की खुशियों को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया। नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में गैस पाइप से रिसाव के बाद लगी आग में एक ही परिवार के चार लोग झुलसकर घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें चार वर्षीय मासूम सृष्टि, उसके दादा शंभु साह, पिता संतोष साह और चाची स्वीटी कुमारी शामिल हैं। हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर यह रही कि आग की लपटों में घिरी मासूम की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए परिवार के सदस्य अपनी जान की परवाह किए बिना रसोई की ओर दौड़ पड़े। बच्ची को बचाने की कोशिश में उसके दादा और पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची सृष्टि और उसके दादा-पिता को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, झुलसी स्वीटी कुमारी को चिकित्सकीय परामर्श के बाद घर भेज दिया गया। उसे अधिक परेशानी होने पर दोबारा अस्पताल आने की सलाह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुकान गई थी, इधर रसोई में खेल रही थी मासूम
घायल शंभु साह ने बताया कि शुक्रवार की रात घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। उस समय चार वर्षीय सृष्टि रसोई में ही खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची की मां सामान लाने के लिए दुकान चली गई। तभी गैस चूल्हे का पाइप लीक हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें रसोई में फैलने लगीं। आग की चपेट में आई मासूम सृष्टि चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर सबसे पहले उसके दादा शंभु साह उसे बचाने के लिए दौड़े।

मासूम को बचाने में खुद आग की चपेट में आए पिता और दादा
रसोई में आग की लपटें फैल चुकी थीं। उनके बीच फंसी बच्ची को बचाना आसान नहीं था। दादा शंभु साह को परेशानी में देखकर उनके पुत्र संतोष साह भी बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान सुनील साह की पत्नी स्वीटी कुमारी भी मौके पर पहुंच गईं। तीनों ने आग की परवाह किए बिना बच्ची को बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में शंभु साह, संतोष साह और स्वीटी कुमारी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। हालांकि, परिवार के सदस्यों की कोशिश से मासूम सृष्टि को आग से बाहर निकाल लिया गया।

रिफाइनरी में मजदूरी करते हैं शंभु साह
घायल शंभु साह बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के रूप में काम करते हैं। परिवार के चार सदस्यों के एक साथ झुलसने की खबर फैलते ही मीरगंज मोहल्ले में सनसनी फैल गई। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर मासूम बच्ची की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं, तो दूसरी ओर उसे बचाने के दौरान झुलसे पिता और दादा का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।



ये भी पढ़ें-बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस चूल्हे के पाइप से रिसाव होने के बाद आग लगी। इस हादसे ने एक बार फिर रसोई में गैस के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed