फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Ex minister ramadhar singh resigns BJP said three NDA candidates loosing aurangabad bihar

Bihar Politics : बागी बनते ही पूर्व मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-नोटबंधन है NDA का गठबंधन; क्या होगा असर?

Thu, 13 Nov 2025 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मुंह खोला है। एनडीए को नोटबंधन कहा। साथ ही तीन सीटों पर एनडीए को हराने के लिए काम करना स्वीकार करते हुए, इन सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की हार होने का भी दावा किया।

विज्ञापन
Bihar Politics: Ex minister ramadhar singh resigns BJP said three NDA candidates loosing aurangabad bihar
Bihar Politics: पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने NDA गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने 2025 के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के ठीक दो दिन पहले 7 नवंबर को चुपके से भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब मतगणना की पूर्व संध्या पर मुंह खोला है। मुंह खोलते ही उन्होने भाजपा और एनडीए पर बड़ा हमला बोला है। एनडीए को नोटबंधन कहा है। साथ ही चुनाव में एनडीए के तीन प्रत्याशियों को हराने के लिए खुद के द्वारा काम करने का बड़ा खुलासा किया है। उन्होने दावा किया है कि जिन तीन सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को हराने का काम किया है, उन सीटों पर उन प्रत्याशियों का हारना भी तय है।
विज्ञापन


इस वजह से दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने 7 नवंबर को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी दिन मैंने इस्तीफा पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेज दिया है। कहा कि मैने भाजपा को औरंगाबाद जिले में सिंचने का काम किया है, लेकिन 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औरंगाबाद आगमन पर मुझे उनसे मिलने के लिए पास नहीं दिया गया। इसे लेकर ही मैंने पार्टी से इस्तीफा दिया। इस्तीफा पत्र के माध्यम से मैंने प्रदेश अध्यक्ष को सूचना देकर चुनौती दे दी थी कि औरंगाबाद, गुरुआ और शेरघाटी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी को हराने का काम करूंगा, जिसका परिणाम 14 नवंबर को पता चल जाएगा।
विज्ञापन


इन तीन सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की हार होने का किया दावा
उन्होने कहा कि मैंने औरंगाबाद, गुरुआ और शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों को हराने का काम किया है। इस वजह से औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शंकर सिंह चुनाव जीतेंगे। कहा कि कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह मेरे दोस्त यमुना सिंह के बेटे है, जिनका कुछ महीने पहले निधन हो गया। इसलिए मैने अपने बेटे समान कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह को अपना समर्थन दिया और मदद किया। लोगों से मतदान करने का आग्रह किया और यह सफल होता दिख रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गुरुआ और शेरघाटी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशियों की जीत होगी और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों की हार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंधन हैं एनडीए गठबंधन
रामाधार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) अब नोटबंधन हो गया है। यह बालू माफियाओं और अवैध कमाई से पूंजी बनाने वालों का नोटबंधन हो गया है। यह चुनाव एनडीए नहीं बल्कि नोटबंधन ने लड़ा है। नोटबंधन की कारगुजारियों से क्षुब्ध होकर ही उन्होने भाजपा से इस्तीफा दिया और अपनी क्षमता से कही अधिक आगे बढ़कर मैंने नोटबंधन वाले तीन उम्मीदवारों को हराने के लिए काम किया, जिसका परिणाम तीनों की हार के रूप में सामने आएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed