फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Video of prisoners drinking alcohol and marijuana in Masaurhi jail goes viral

Bihar News: मसौढ़ी जेल में कैदियों द्वारा शराब और गांजा पीने का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

Tue, 03 Jun 2025 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

Bihar: जेल आईजी ने गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यदि निष्पक्ष जांच हुई, तो निश्चित रूप से दोषियों की पहचान हो सकेगी और इस बात का खुलासा होगा कि आखिर जेल में नशे की सामग्री किस रास्ते से पहुंची। पूरा मामला क्या है, आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Video of prisoners drinking alcohol and marijuana in Masaurhi jail goes viral
जेल में पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले से सटे पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल जेल से एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कैदी शराब और गांजा का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कैदी न सिर्फ खुलेआम शराब पीते दिख रहे हैं, बल्कि गांजे का भी धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने बिहार की जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और न सिर्फ शराब का सेवन, बल्कि इसका भंडारण और बिक्री भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में सुरक्षा के घेरे में रहने वाले जेल परिसर में नशे की ये सामग्री आखिर पहुंच कैसे रही है? यह एक गंभीर जांच का विषय है।

विज्ञापन

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह कब और किस तारीख का है। जब इस वीडियो को लेकर उपकारा मसौढ़ी के जेल अधीक्षक और जेलर से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने इसे पुराना वीडियो बताकर撣अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि इसका वर्तमान में जेल प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन वीडियो में स्पष्ट रूप से कैदियों को कहते हुए सुना जा सकता है कि वे उपकारा मसौढ़ी में बैठकर शराब और गांजा पी रहे हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि वीडियो मसौढ़ी उपकारा का ही है। यह सीधे-सीधे जेल नियमों और कानूनों का उल्लंघन है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जेल के भीतर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद शराब और गांजा आखिर कैसे पहुंच रहा है? क्या इसमें जेल प्रशासन की मिलीभगत है या सुरक्षा व्यवस्था में कोई बड़ी चूक? इन सवालों का जवाब तलाशना अब जरूरी हो गया है।



पढ़ें; दो घरों में भीषण डकैती, अपराधियों ने करीब 25 लाख के जेवरात लूटे; घटना से इलाके में दहशत

इस पूरे मामले को जेल आईजी ने गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यदि निष्पक्ष जांच हुई, तो निश्चित रूप से दोषियों की पहचान हो सकेगी और इस बात का खुलासा होगा कि आखिर जेल में नशे की सामग्री किस रास्ते से पहुंची और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। फिलहाल जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं और आम जनता में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोग जानना चाहते हैं कि जब बाहर शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, तो फिर जेल के भीतर यह कानून कैसे ठेंगे पर रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed