फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two youth died in road accident today accident news aurangabad bihar police investigation

Bihar News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घर लौट रहे थे दोनों, आपस में टकराई बाइक तो हुए ऐसा

Tue, 15 Apr 2025 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 09:44 AM IST
सार

Aurangabad News: दो बाइकों में हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर ने दोनों की जान ले ली। दोनों अपने घर लौट रहे थे। रफीगंज-दनई-बराही रोड पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bihar News : Two youth died in road accident today accident news aurangabad bihar police investigation
औरंगाबाद में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औरंगाबाद में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार को देर रात औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में रफीगंज-दनई-बराही पथ पर कोटवारा गांव के पास हुई। मरने वालों की पहचान रफीगंज के ललिता सिनेमा हॉल के पास के रहने वाले दिलीप चंद्रवंशी के पुत्र रौशन कुमार(30) एवं नुनिया टिल्हा निवासी मो. फारूक के पुत्र नौशाद (22) के रूप में की गई है। दोनों एक ही बाइक से बराही बाजार से रफीगंज आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें रौशन और नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया
हादसे के तुरंत बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल बाइकर को उसके परिजन इलाज के लिए लेकर कहीं चले गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रात में ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथिलेश कुमार, महेश पासवान, एएसआई बबनजीत कुमार, अवधेश सिह और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त करते हुए दोनों शवों को रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस दूसरे बाइक के घायल चालक का पता लगाने में जुटी है लेकिन अभी उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद रफीगंज सीएचसी पहुंचे परिजन

हादसे के बाद रफीगंज सीएचसी पहुंचे परिजन


रौशन कपड़े की दुकान चलाता था
जानकारी के अनुसार मृतक रौशन और नौशाद अपने घर की बहनों के इकलौते भाई थे। रौशन बराही बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था। वही नौशाद बराही में पैथोलॉजी जांच केंद्र चलाता था। दोनों सोमवार को देर शाम अपनी-अपनी दुकान बंद कर एक ही बाइक से वापस अपने घर रफीगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों युवकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। वही हादसे के बाद मृतकों के परिवार में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Bihar Election 2025: आज राजद-कांग्रेस की बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगी बात; राहुल भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed