{"_id":"681b1d6bbc8ad4b4350907d0","slug":"bihar-news-operation-sindoor-alert-gaya-after-air-strike-on-pakistan-security-of-religious-places-increased-gaya-news-c-1-1-noi1233-2917248-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद गया में अलर्ट, बोधगया समेत कई स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद गया में अलर्ट, बोधगया समेत कई स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Wed, 07 May 2025 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:25 PM IST
सार
Operation Sindoor: मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद बिहार के गया जिले के धार्मिक स्थलों का सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना के जवानों ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बिहार पुलिस ने गया जिले के धार्मिक स्थल समेत कई स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
गया शहर में आधी रात के बाद गया पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट करने के बाद गया के धार्मिक स्थल बोधगया के महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मंगलागौरी मंदिर, गया जंक्शन और एयरपोर्ट समेत सभी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पहलगाम में अप्रैल माह में पर्यटकों पर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद से ही भारतीय सेना आतंकियों के ठिकानों पर हमला के लिए तैयार थे। छह मई मंगलवार की रात्रि भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। उसके बाद बिहार के कई संवेदनशील स्थलों को सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से तनातनी के बीच रेलवे पुलिस अलर्ट पर, विशेष अभियान चलाकर चप्पे-चप्पे पर की जा रही जांच
वहीं, गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने गया रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों और रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। हालांकि, आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के द्वारा कार्रवाई के बाद बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है। चौक-चौराहों पर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर को दरभंगा के लोगों सराहा, कहा- पाकिस्तान पर भारत का हमला सही निर्णय