{"_id":"681b0e11d22e4f6364032dad","slug":"bihar-news-people-of-darbhanga-praised-operation-sindoor-said-india-s-right-decision-to-attack-pakistan-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर को दरभंगा के लोगों सराहा, कहा- पाकिस्तान पर भारत का हमला सही निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर को दरभंगा के लोगों सराहा, कहा- पाकिस्तान पर भारत का हमला सही निर्णय
Wed, 07 May 2025 01:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 May 2025 01:08 PM IST
सार
जिला तालाब बचाव आंदोलन समिति के सदस्य अजीत कुमार ने कहा है कि हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए पाकिस्तान पर हमला काफी सराहनीय है। हम लोग देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। हमें अपनी देश की सेना पर काफी गर्व है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पर हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' से लोगों में खुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान पर किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' (एयर स्ट्राइक) को दरभंगा के लोगों ने सराहा है। आतंकवाद पर हुए पलटवार को लेकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों ने सुबह-सुबह टीवी पर पाकिस्तान पर भारत के हमले को देखकर भारतीय सेना पर गर्व महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। भारत द्वारा किए गए इस हमले में सैंकड़ों आतंकवादियों की मौत की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जिला तालाब बचाव आंदोलन समिति के सदस्य अजीत कुमार ने कहा है कि हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए पाकिस्तान पर हमला काफी सराहनीय है। हम लोग देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। हमें अपनी देश की सेना पर काफी गर्व है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एडीएम बन घूम रहा था युवक, गांव जाने के लिए मांगा एस्कॉर्ट, पोल खुली तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के 14वें दिन सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर इसका बदला लिया है। हमारे देश के 26 मासूमों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था, जिसका बदला हमारी सेना ने पाकिस्तान पर हमला करके लिया है। सेना ने पाकिस्तान में नौ जगहों पर हमला कर 26 भारतीयों की मौत का बदला सैकड़ों आतंकवादियों की जान लेकर लिया है।
ये भी पढ़ें: पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश
इधर, सीतेश कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर पहलगाम में मारे गए भारतीय लोगों की मौत का बदला लिया है। हमारी सेना हर मौके पर पाकिस्तान से माकूल जवाब देती रही है। आज भारत की सेना ने प्रारंभिक हमला कर पाकिस्तान को तबाह कर दिया है।