फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad News: Live-in couple was getting papers made for court marriage, girl's brother threatened to shoot

Bihar: कोर्ट मैरिज के लिए प्रेमी जोड़ा बनवा रहा था कागज, युवती के भाई ने दी गोली मारने की धमकी; पुलिस ने...

Wed, 04 Jun 2025 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 09:22 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद समाहणालय के पास एक लड़की के परिवार वालों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वजह यह थी कि लड़की अपने प्रेमी से शादी करने कोर्ट आई थी। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को थाने ले आई। फिलहाल शादी का मामला अटक सा गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Aurangabad News: Live-in couple was getting papers made for court marriage, girl's brother threatened to shoot
पुलिस ने हंगामा कर रहे लड़की के परिजनों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल की शादी की कोशिश उस वक्त विवाद का कारण बन गई, जब लड़की के परिजनों ने कोर्ट में दस्तावेज तैयार करवा रहे प्रेमी जोड़े को जबरन खींचते हुए बाहर ले जाकर जमकर हंगामा किया। मामला औरंगाबाद कोर्ट परिसर के पास का है, जहां हुए हाई वोल्टेज ड्रामे को शांत करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन

 
कॉलेज के दिनों में हुआ प्यार, बात पहुंची शादी तक
जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों एक ही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपे और चार साल से वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़के के परिवार ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया, लेकिन लड़की के परिजन इससे नाराज थे। आखिरकार दोनों ने कोर्ट मैरिज का फैसला किया और एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ औरंगाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ग्रामीण को मारी टक्कर... फिर कार ने कुचला, मौके पर मौत; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस्तावेज बनते ही आ धमके परिजन, किया हंगामा
कोर्ट में जब शादी के दस्तावेज बनवाए जा रहे थे, तभी लड़की के परिजन अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को खींचते हुए समाहरणालय परिसर के पास ले जाकर जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान परिजनों ने लड़के और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी भी की। स्थिति बिगड़ते देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को संभाला।
 
पुलिस ने लिया हिरासत में, हो रही पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। इसलिए पुलिस उन्हें रोकेगी नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता भी देगी।


 
लड़की ने दी आत्महत्या की धमकी
लड़की ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह सिर्फ उसी लड़के से शादी करेगी, अन्यथा आत्महत्या कर लेगी। उसने अपने परिवार वालों पर दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि उसे अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है।
 
भाई ने दी जान से मारने की धमकी
दूसरी ओर, लड़की के बड़े भाई ने शादी का खुला विरोध करते हुए लड़के को गोली मारने की धमकी दी। उसका कहना है कि जातीय भेदभाव के चलते वह किसी कीमत पर इस विवाह को स्वीकार नहीं करेगा।


यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में इलाज का वीडियो सामने आया, पूर्व सूचना के बावजूद बरती लापरवाही

वहीं, नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को फिलहाल थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं और कानून के अनुसार अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। अगर लड़की के परिवार वाले कानून को हाथ में लेते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस दोनों को वैधानिक रूप से विवाह कराने में सहायता भी कर सकती है।
 
पुलिस की निगरानी में है प्रेमी युगल
सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल प्रेमी युगल को पुलिस निगरानी में रखा गया है। यह मामला न केवल पारिवारिक और सामाजिक टकराव का प्रतीक है, बल्कि प्रेम और संविधान में मिले अधिकारों के बीच के संघर्ष को भी दर्शाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed