फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Found Dead Family Blames Husband Extramarital Affair for Dowry Murder

Bihar: 'दामाद के दूसरी महिला से थे रिश्ते, इसलिए बेटी को रास्ते से हटाया'; युवती की मौत पर मायके पक्ष का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

जहानाबाद के रतनी-परसबिगहा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता शीतल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या तथा प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Woman Found Dead Family Blames Husband Extramarital Affair for Dowry Murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जहानाबाद जिले के रतनी-परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मृतका की पहचान झुनाठी गांव निवासी लक्ष्मण कुमार की पत्नी शीतल कुमारी (22) के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति का करीब डेढ़ वर्षीय बेटा भी है। शीतल मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के भूलीडीह क्षेत्र की रहने वाली थीं।
विज्ञापन


'शादी के बाद से की जा रही थी दहेज की मांग'
मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सभी मांगें पूरी की थीं। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। उनका कहना है कि शीतल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार, बेटी का घर बचाने के लिए कई बार समझौते की कोशिश की गई। शीतल भी अपने छोटे बेटे के भविष्य को देखते हुए हर कठिनाई सहन कर रही थी और परिवार को टूटने नहीं देना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका जताकर किया था फोन
परिजनों का दावा है कि घटना से पहले भी शीतल के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि शनिवार रात पति, ससुर और परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसी दौरान शीतल ने मायके फोन कर अपने साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। कुछ देर बाद पति का फोन आया और उसने बताया कि शीतल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मायके पक्ष इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि शीतल अपने बेटे से बेहद लगाव रखती थी और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी।

अवैध संबंध का भी लगाया आरोप
मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि शीतल के पति का कथित रूप से रिश्तेदारी की एक महिला से संबंध था। उनका दावा है कि इसी वजह से शीतल को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसकी सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: बिहार के कितने जिले आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल


ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार
घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान भी अस्पताल में केवल मायके पक्ष के लोग मौजूद थे। ससुराल पक्ष की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। उस समय घर में केवल शीतल और उसकी सास थीं। बाद में सास भी किसी काम से बाहर चली गईं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed