फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Alert issued for rain and lightning in several districts of Bihar today; weather forecast

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, इन जिलों में अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल

Sun, 05 Jul 2026 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Jul 2026 05:18 PM IST
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। यदि बाहर हों तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। आपदा विभाग की ओर से बताए गए दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Alert issued for rain and lightning in several districts of Bihar today; weather forecast
बिहार में दो तरह का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना में कई दिनों में बाद आज शाम झमाझम बारिश हुई। हालांकि, कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज दरभंगा, मधुबनी और वैशाली के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं आज अहले सुबह पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, पटना, भोजपुर, सारण और वैशाली में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


बिहार में मानसूनी गतिविधियां अब भी सक्रिय 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। इधर, पटना में अहले सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताएं हैं। मौसम विभाग ने ऐसे में किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी गर्मी पड़ी?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर के भभुआ में दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली। पटना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं बक्सर में 38.0 डिग्री, मोतिहारी में 38.5 डिग्री, औरंगाबाद में 38.3 डिग्री, रोहतास में 38.1 डिग्री और अररिया में 38.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उत्तर बिहार के जिलों में भी गर्मी का असर बना रहा। दरभंगा में 36.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 35.8 डिग्री, समस्तीपुर में 35.1 डिग्री, मधुबनी में 35.2 डिग्री और वैशाली में 36.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया ,गया। वहीं पूर्णिया में 37.2 डिग्री, सुपौल में 37.3 डिग्री तथा भागलपुर में 37.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकिनगर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई। इसके अलावा अधिकांश जिलों में तापमान में 0.5 से 2.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed