फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Biscuit Gang Strikes Again Woman Swindled of Gold Earrings Worth one Lakh by Conmen Offering Fake Gold

Bihar: नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगी, महिला को झांसे में फंसाया; फिर बाली लेकर हुए रफूचक्कर

Tue, 26 May 2026 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 01:22 PM IST
सार

जहानाबाद में नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगों ने महिला से करीब एक लाख रुपये की सोने की बाली ठग ली। बैंक से लौटते समय ऑटो में महिला को झांसे में लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Biscuit Gang Strikes Again Woman Swindled of Gold Earrings Worth one Lakh by Conmen Offering Fake Gold
सोने का बिस्किट दिखाकर महिला से ठगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानाबाद में नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामले में शहर के मलहचक इलाके की एक महिला को ठगों ने सोने का लालच देकर अपना शिकार बना लिया। ठग नकली सोने का बिस्कुट देकर महिला के कान से सोने की बाली उतरवाकर फरार हो गए। ठगी गई सोने की बाली की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


नकली सोने का बिस्कुट थमाया
पीड़िता ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में निजी काम से गई थी। बैंक से लौटने के दौरान वह ऑटो में सवार हुई। इसी दौरान ऑटो में बैठे कुछ लोगों ने उसे भारी-भरकम सोने का बिस्कुट दिखाया और बातचीत में उलझाकर लालच देने लगे। ठगों ने महिला को विश्वास में लेकर कहा कि उनके पास असली सोना है। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला के कान से सोने की बाली उतरवा ली और बदले में कथित सोने का बिस्कुट थमा दिया। इसके बाद होरीलगंज के पास महिला को ऑटो से उतारकर आरोपी फरार हो गए। महिला जब उस बिस्कुट की जांच कराने सुनार के पास पहुंची, तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए और उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कराई
घटना के बाद पीड़िता नगर पुलिस थाना जहानाबाद पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि बैंक से बाहर निकलते ही कुछ युवक उसके पीछे लग गए थे और बाद में ऑटो में बैठकर उसे झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: भाई की आंखों के सामने हवा में उछला अमन, सुनामी झूले से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में सक्रिय ठग गिरोहों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग आसानी से ठगों के झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed