{"_id":"6a15428c516e82472c082b52","slug":"tragedy-at-rajgir-mela-man-dies-after-falling-from-high-speed-tsunami-ride-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाई की आंखों के सामने हवा में उछला अमन, सुनामी झूले से गिरकर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाई की आंखों के सामने हवा में उछला अमन, सुनामी झूले से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
Tue, 26 May 2026 12:45 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:45 PM IST
सार
राजगीर मलमास मेले में ‘सुनामी झूले’ से गिरकर नवादा के 25 वर्षीय युवक अमन कुमार की मौत हो गई। युवक कथित तौर पर रील बना रहा था। हादसे के बाद प्रशासन ने सभी बड़े झूलों का संचालन बंद कर दिया और झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगीर मलमास मेला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने मेले की रौनक को मातम में बदल दिया। मेले में लगे ‘सुनामी झूले’ से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक झूले से हवा में उछलकर नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।
मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो नारदीगंज थाना क्षेत्र के बिक्कू गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार और चचेरे भाई प्रिंस के साथ मेला घूमने आया था। हादसे के समय प्रिंस भी उसी झूले पर मौजूद था।
तेज गति से घूमना शुरू हुआ सुनामी झूला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ‘सुनामी झूला’ तेज गति से घूमना शुरू हुआ, अमन का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि झूला दो चक्कर ही लगा पाया था कि युवक अचानक सीट से बाहर निकल गया। वह पहले लोहे के पोल से टकराया और फिर करीब 15 फीट नीचे सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उसे सब-डिविजनल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Bihar: पानी लेने निकली किशोरी का मुंह बांधकर खेत में ले गया आरोपी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
परिजनों ने झूला संचालकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि झूले की सुरक्षा बेल्ट ठीक से नहीं लगी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं, रमन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक झूला झूलते समय सेल्फी और रील बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद मेला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेले में चल रहे सभी बड़े झूलों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही पूरे मेले में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है।