{"_id":"684ea9cbb1e4ce8c1a092a14","slug":"bihar-news-family-dispute-orchestra-dancer-hanged-herself-aurangabad-bihar-news-bihar-police-investigation-gaya-news-c-1-1-noi1244-3062123-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेटे की मिन्नतें भी न रोक सकीं मौत! ऑर्केस्ट्रा डांसर ने झूलकर दी जान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेटे की मिन्नतें भी न रोक सकीं मौत! ऑर्केस्ट्रा डांसर ने झूलकर दी जान, जानें पूरा मामला
Sun, 15 Jun 2025 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 04:52 PM IST
सार
औरंगाबाद जिले के महुआ शहीद मुहल्ले में ऑर्केस्ट्रा डांसर नेहा सिंह ने पारिवारिक विवाद के बाद पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा की अपने ऑर्केस्ट्रा संचालक पति दर्पण पासवान से फोन पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद शहर के महुआ शहीद मुहल्ले में रविवार को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रोहतास जिले के डेहरी निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक दर्पण पासवान की पत्नी नेहा सिंह (29 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम से लौटते ही हुआ पति से विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, नेहा शनिवार की रात झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने के बाद अहले सुबह अपने किराए के मकान पर लौटी थीं। घर लौटते ही उन्होंने पति दर्पण पासवान को कॉल किया, जिसके दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नेहा ने कॉल काट दिया और थोड़ी ही देर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बेटे को दिया झांसा, फिर कर ली आत्महत्या
नेहा का 10 साल का बेटा शिवांश भी उसी फ्लैट में मौजूद था। उसने बताया कि मां ने सुसाइड करने की बात की थी लेकिन बेटे के समझाने पर मान गई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और मोबाइल पर कुछ देखने लगी। जब पति दर्पण ने बार-बार कॉल किया और जवाब नहीं मिला, तो उसने वहीं रहने वाली दूसरी डांसर रोशनी को कॉल कर नेहा को देखने को कहा। रोशनी जब कमरे में पहुंची, तो नेहा फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
दूसरी शादी थी नेहा की, शक के चलते होते थे झगड़े
दूसरी डांसर रोशनी ने बताया कि नेहा की दर्पण से दूसरी शादी थी। दिल्ली निवासी नेहा ने 6 साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दर्पण से शादी की थी और अपने बेटे के साथ बिहार आ गई थीं। दर्पण ने नेहा के नाम से 'नेहा एंटरटेनमेंट ग्रुप' नामक ऑर्केस्ट्रा शुरू किया था। बुकिंग के सिलसिले में दर्पण के अन्य डांसरों से बातचीत को लेकर नेहा अक्सर उन पर शक करती थीं। इस कारण दोनों के बीच झगड़े और मारपीट की घटनाएं होती थीं।
मोबाइल खोलेगा आत्महत्या का राज
औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने नेहा का मोबाइल जब्त कर लिया है और उम्मीद जताई है कि इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।