फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad News: Bike mechanic beaten to death while going to get goods, mourning in family

Bihar: बाइक से सामान लेने निकले युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव के पास फोन बजने से हुआ खुलासा; परिवार में मातम

Fri, 13 Jun 2025 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Aurangabad News: पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Aurangabad News: Bike mechanic beaten to death while going to get goods, mourning in family
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में अपराधियों ने एक बाइक मैकेनिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में चांदी गांव के पास की है। मृतक की पहचान हसपुराडीह निवासी मंसूर खान उर्फ अप्पू खान (25) के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

 
बाइक से सामान लेने हसपुरा निकला था मैकेनिक
बताया जाता है कि मंसूर खान हसपुराडीह में ही बाइक मैकेनिक का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। गुरुवार को दोपहर बाद वह बाइक से बाइक रिपेयरिंग का कुछ सामान लाने हसपुरा बाजार के लिए निकला था, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बावजूद कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: पटना-गया रेलखंड पर पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने उठाया ऐसा कदम, हुआ क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चांदी गांव के बधार में मिला मैकेनिक का शव
इसी बीच चांदी गांव के कुछ युवकों ने गांव के बधार में एक शव देखा, जिसके पास मोबाइल की घंटी बज रही थी। पास जाकर देखा तो युवकों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन उसे जीवित समझ इलाज के लिए लेकर हसपुरा के रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
 
नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
डॉक्टरों द्वारा मैकेनिक को मृत घोषित किए जाते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने हसपुरा में ही आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही दाउदनगर के आनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया।

 
पिता ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता हयात खान ने चांदी गांव के एक युवक पुष्कर राज पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंसूर के पास 20 हजार रुपये थे, जिसे लूटने के बाद उसकी हत्या की गई है। मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर हसपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar: गर्मी से राहत पाने छत पर सोने गया युवक, पर आ गई मौत; हाई वोल्टेज तार ने ले ली जान, ग्रामीणों में गुस्सा
 
एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed