फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya: girl who went to market missing, family feared kidnapping and untoward; Police engaged in investigation

Bihar Crime: बाजार गई युवती लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई; पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Wed, 19 Mar 2025 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

Gaya News: गया से 18 वर्षीय युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Gaya: girl who went to market missing, family feared kidnapping and untoward; Police engaged in investigation
पुलिस युवती की खोजबीन में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर युवती के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवती परिजनों को बोलकर घर से बाजार के लिए निकली थी। लेकिन वह समय पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:युवक की हत्या कर पोखर किनारे फेंका शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन

 
परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पहाड़ी पर रहने वाले दिनेश प्रसाद के बेटे विक्की कुमार ने हमारी बेटी का अपहरण किया है, क्योंकि वह अपराधी है। वह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि आरोपी युवक हमारी बेटी से शादी करना चाहता था। शायद इसी मकसद से मेरी बेटी का अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Police:नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस, एक जवान जख्मी
 
पुलिस जांच में जुटी
उक्त मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापामारी भी की है, लेकिन आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed