फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: Tej Pratap Yadav got angry after seeing a green scarf in the meeting and then gave some advice

Bihar Election: 'सिपाही उतारो इसका हरा गमछा...ये जयचंद की निशानी है', सभा में भड़के तेज प्रताप; क्या बोले?

Fri, 07 Nov 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Nov 2025 08:22 PM IST
सार

Bihar Election: तेज प्रताप ने कहा कि ये हरा गमछा जयचंद की पार्टी का है, जिसने हमें परिवार और पार्टी से बाहर निकाला। उतारो ये हरा गमछा यहां जनशक्ति जनता दल का पीला गमछा चलेगा।

विज्ञापन
Bihar Election: Tej Pratap Yadav got angry after seeing a green scarf in the meeting and then gave some advice
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी के वजीरगंज में शुक्रवार को जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव का अंदाज पूरी तरह लालू स्टाइल में नजर आया। सभा के दौरान मंच से भाषण देते वक्त जब उनकी नजर हरा गमछा पहने एक कार्यकर्ता पर पड़ी तो वे भड़क उठे।

विज्ञापन

तेज प्रताप ने कहा कि ये हरा गमछा जयचंद की पार्टी का है, जिसने हमें परिवार और पार्टी से बाहर निकाला। उतारो ये हरा गमछा यहां जनशक्ति जनता दल का पीला गमछा चलेगा। अगर नहीं उतारोगे तो सिपाही उतार देगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारे बहरूपिए घूम रहे हैं, जो जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं। ये हरा गमछा वाले वही लोग हैं, जिन्होंने हमें धोखा दिया और पार्टी से निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें:  '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में तेज प्रताप ने जनता से अपील की कि वे स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट गांव बनाने वाले प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी और के चक्कर में पड़ गए, तो अगले पांच साल तक कुछ नहीं होने वाला। किसानों को जो मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी और पलायन बिहार की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार लूटने में लगी है। तेज प्रताप ने मंच से हिदायत देते हुए कहा, “जनशक्ति जनता दल के कार्यक्रम में केवल कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा, हरा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed