फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: 2 sisters missing from Nawada have been missing for last 9 days, no clue has been found yet

Bihar News: नवादा से लापता हुईं दो बहनें पिछले नौ दिन से गायब, अभी तक नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

Fri, 09 Aug 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

Nawada News: थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गायब दोनों बहनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: 2 sisters missing from Nawada have been missing for last 9 days, no clue has been found yet
नवादा से गायब हुईं दोनों बहनें - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नवादा जिले के पकरीबरावां से पिछले नौ दिनों से रहस्यमयी ढंग से गायब दो बहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित परिजन दोनों बेटियों की सकुशल बरामदगी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थानाक्षेत्र स्थित हनुमाननगर मोहल्ले से बाजार गई दो बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता हो गईं थी। गायब दोनों लड़कियां आपस में ममेरी-फुफेरी बहन बताई जा रही हैं, जो 30 जुलाई से गायब हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही परिजनों ने एसपी से मिलकर दोनों बहनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पिछले नौ दिनों से लापता दोनों बहनों को लेकर परिवार में दहशत का माहौल है कि कहीं किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन



 
पीड़ित परिजन पप्पू कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गणिता देवी के भाई नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र के पेशोर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह पटना में रह रहे हैं। उनकी बेटी पिछले तीन महीने से पकरीबरावां में मेरे साथ रह रही थी। दोनों बहनें किसी काम से घर से पकरीबरावां बाजार गईं थी। उसके बाद से दोनों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका है। दोनों को गायब हुए अब नौ दिन हो गए हैं। वहीं, दोनों परिवार के अभिभावकों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गायब दोनों बहनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुट गई है। इधर, दो बहनों के अचानक से गायब होने पर इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed