फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Workers created ruckus in meeting over inclusion of former Zilla Parishad President in LJPR

Bihar: पूर्व जिप अध्यक्ष को LJPR में शामिल करने का कार्यकर्ताओं ने किया भारी विरोध, हंगामें की भेंट चढ़ी बैठक

Sat, 07 Dec 2024 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Dec 2024 09:08 PM IST
सार

Aurangabad News: एलजेपीआर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज पासवान को जान-बूझकर कुटुम्बा से कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट करने के लिए अम्बा में मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बताया।

विज्ञापन
Aurangabad News: Workers created ruckus in meeting over inclusion of former Zilla Parishad President in LJPR
पार्टी बैठक में विरोध प्रदर्शन करते एलजेपीआर कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में शनिवार को लोजपा (रामविलास) की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। यह बैठक जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और कुटुम्बा की पूर्व विधायक रेणु देवी के पति पंकज पासवान को पार्टी में शामिल किए जाने और आगामी 14 दिसंबर को अम्बा में आयोजित मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने पंकज पासवान को पार्टी में शामिल किए जाने का जोरदार विरोध किया। उन्होंने सह संगठन प्रभारी सौरभ सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

 
‘आयातित नेताओं की जरूरत नहीं’
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज पासवान को जान-बूझकर कुटुम्बा से कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट करने के लिए अम्बा में मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे पार्टी में सालों से काम कर रहे हैं और टिकट के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। किसी बाहरी या दूसरे दल के नेता को पार्टी में शामिल करना उनके लिए अस्वीकार्य है।
विज्ञापन




एलजेपीआर कार्यकर्ता सरूण पासवान ने कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद हैं, जिन्हें मौका दिया जाना चाहिए। वहीं, कुसुम देवी और रंजू वर्मा ने कहा कि पंकज पासवान जैसे नेताओं को शामिल करना पार्टी के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पंकज पासवान को शामिल किया गया, तो वे पार्टी छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सौरभ सिंह पर निशाना
कार्यकर्ताओं ने सह संगठन प्रभारी सौरभ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सब सौरभ सिंह की साजिश है। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती से कार्रवाई की मांग की।
 
विरोध के कारण बैठक शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। बैठक दोबारा शुरू नहीं हो सकी और मामला गर्माता चला गया।

 
कार्यकर्ताओं की चेतावनी
कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि पार्टी में बाहरी नेताओं को शामिल करने से पहले उनसे राय ली जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पंकज पासवान ने पहले रामविलास पासवान का विरोध किया है। ऐसे नेता को पार्टी में लाने से नुकसान होगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे पार्टी छोड़ने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed