{"_id":"678d1b874ef81044ae0fa9fa","slug":"aurangabad-news-unknown-vehicle-ran-over-mother-and-son-riding-bike-mother-died-a-painful-death-son-injured-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा; मां की दर्दनाक मौत, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा; मां की दर्दनाक मौत, युवक गंभीर घायल
Sun, 19 Jan 2025 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:04 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद में बाइक सवार मां और बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अस्पताल ले जाते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका के परिजन शोक में डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में महुआधाम-नबीनगर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी मालती देवी (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाजार जाते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मालती देवी अपने बेटे के साथ बाइक से कुटुम्बा बाजार जा रही थीं। तभी महुआधाम-नबीनगर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया और वहां से फरार हो गया। हादसे में मालती देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कुटुम्बा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मालती देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मालती देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। मालती देवी को मृत देख परिवार के सदस्य चीत्कार कर उठे। घटना की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, मालती देवी की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं और घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।